ब्रेकिंग
शराबबंदी पर एनडीए में मतभेद! दिलीप जायसवाल का मांझी को करारा जवाब, कहा.. “पैसा कमाने के लिए क्या कोई कोठे पर चला जाएगा?शादी की चाह में घर से निकलीं दो नाबालिग छात्राएं, रेलवे स्टेशन पर मिलीं; पुलिस ने किया बरामदमुंबई में बड़ा हादसा: कुर्ला में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंकाभारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, नशीली गोलियों और गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तारस्कूल में पढ़ाई के वक्त कुर्सी पर खर्राटे लेते दिखे गुरु जी, वीडियो वायरल; शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालशराबबंदी पर एनडीए में मतभेद! दिलीप जायसवाल का मांझी को करारा जवाब, कहा.. “पैसा कमाने के लिए क्या कोई कोठे पर चला जाएगा?शादी की चाह में घर से निकलीं दो नाबालिग छात्राएं, रेलवे स्टेशन पर मिलीं; पुलिस ने किया बरामदमुंबई में बड़ा हादसा: कुर्ला में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंकाभारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, नशीली गोलियों और गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तारस्कूल में पढ़ाई के वक्त कुर्सी पर खर्राटे लेते दिखे गुरु जी, वीडियो वायरल; शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

पटना में टैंकर से कार्बन डाई ऑक्साइड गैस लीक, दिखा बर्फ़बारी जैसा नजारा

PATNA : पटना के विक्रम थाना क्षेत्र से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां गोरखरी गांव के पास सड़क हादसे में कार्बन डाई ऑक्साइड गैस से भरी टैंक लॉरी क्षतिग्रस्त हो गई. टैंक लॉरी

पटना में टैंकर से कार्बन डाई ऑक्साइड गैस लीक, दिखा बर्फ़बारी जैसा नजारा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना के विक्रम थाना क्षेत्र से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां गोरखरी गांव के पास सड़क हादसे में कार्बन डाई ऑक्साइड गैस से भरी टैंक लॉरी क्षतिग्रस्त हो गई. टैंक लॉरी के क्षतिग्रस्त होते ही उसमें से तेजी से गैस लीक होने लगा. मामले की सूचना जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली तो लोग दहशत में आ गए. 


बताया जा रहा है कि गोरखरी गांव के पास सड़क का निर्माण हो रहा था. वहीं से गुजरने के क्रम में टैंक लॉरी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और गैस लीक होने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. 


गैस लीक होने की वजह से बर्फ़बारी जैसा दृश्य सामने आ गया. टैंक से तेजी से हो रहे लीकेज की वजह से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है. चालक रामचंद्र ने बताया कि टैंक में कार्बन डाई ऑक्साइड लेकर बिहटा की लोहा फैक्ट्री में जा रहा था. इस दौरान रास्ता भटक गया और बिक्रम पहुंच गया. फिलहाल लगातार लीकेज जारी है. 

टैग्स