ब्रेकिंग
बिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद 'थानेदार' के सिर पर किस अफसर का था हाथ ? मोतिहारी पुलिस के मुट्ठी भर अधिकारियों ने वर्दी को बनाया दागदार ! 35 लाख की 'फिरौती' वसूली में जांच की आंच कहां तक जाएगी...आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचबिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद 'थानेदार' के सिर पर किस अफसर का था हाथ ? मोतिहारी पुलिस के मुट्ठी भर अधिकारियों ने वर्दी को बनाया दागदार ! 35 लाख की 'फिरौती' वसूली में जांच की आंच कहां तक जाएगी...आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांच

पटना में स्वाइन फ्लू का प्रकोप: तीसरे दिन भी मिले दो मरीज, कोरोना की तरह ही लक्षण

PATNA: पटना में N3H2 का संक्रमण बढ़ते जा रहा है. गुरुवार को दो नए मरीज मिले. इसके अलावा एक स्वाइन फ्लू का भी मरीज मिला है. सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है. सब्जी बाग के चार वर्षीय बच्चे की गुरुवार

पटना में स्वाइन फ्लू का प्रकोप: तीसरे दिन भी मिले दो मरीज, कोरोना की तरह ही लक्षण
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: पटना में N3H2 का संक्रमण बढ़ते जा रहा है. गुरुवार को दो नए मरीज मिले. इसके अलावा एक स्वाइन फ्लू का भी मरीज मिला है. सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है. सब्जी बाग के चार वर्षीय बच्चे की गुरुवार को राजेन्द्र मेमोरियल रिसर्च इंस्टीच्यूट आफ मेडिकल साइंस में जांच की गई तो रिपोर्ट पाजिटिव मिली. वहीं, संपतचक के एक युवक में भी एन3एच2 का संक्रमण मिला है.


सिविल सर्जन डा. श्रवण कुमार ने कहा कि बीमारी पर नजर रखी जा रही है. साथ ही अस्पतालों में आने वाले सर्दी-खांसी के मरीजों पर भी निगाह रखी जा रही है. सरकारी और निजी अस्पतालों को भी निर्देश दिया गया है कि सर्दी-खांसी के गंभीर मरीजों की जांच में तेजी लाई जाए ताकि संक्रमित मरीजों की पहचान की जा सके.


स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए NMCH और श्री गुरु गोविंद सिंह सदर हॉस्पिटल भी अलर्ट है. एनएमसीएच के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन और उपाधीक्षक डॉ अजय कुमार सिन्हा ने बताया कि अस्पताल के एमसीएच भवन में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है, जहां मरीज को भर्ती कर इलाज किया जायेगा.

टैग्स