ब्रेकिंग
रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन

पटना : संदिग्ध हालत में मिली शख्स की डेड बॉडी, शरीर पर मिले गहरे चोट के निशान

PATNA : पटना में संदिग्ध हालत में शख्स की डेड बॉडी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान जंगली प्रसाद लेन के रहने वाले 50 साल के सहजानंद के रुप में की गई है. मृत

पटना : संदिग्ध हालत में मिली शख्स की डेड बॉडी, शरीर पर मिले गहरे चोट के निशान
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना में संदिग्ध हालत में शख्स की डेड बॉडी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान जंगली प्रसाद लेन के रहने वाले 50 साल के सहजानंद के रुप में की गई है. मृतक के शरीर पर गहरे चोट के निशान भी मिले हैं.

घटना पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के जंगली प्रसाद लेन इलाके की है.  मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं पूरे मामले की जांच में जुट गई है. 

मृतक  के बेटे ने बताया कि जब वह घर आया तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक है. बहुत आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो बेटे ने दूसरे के छत से चढ़ कर अपने घर में दाखिल हुआ तो देखा कि पिता की मौत हो गई है और उनेक शरीर पर गहरे चोट के निशान हैं. 

 बेटे ने पड़ोसियों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंच पुलिस जांच में जुट गई है.   पुलिस इसे रूम में गिरने से मौत होने की संभावना जता रही है.  वहीं अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.  

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता