ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

पटना में भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, खड़ी ट्रक में कार और बाइक ने मारी जोरदार टक्कर

PATNA: पटना के बिहटा इलाके में हुए भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। सड़क किनारे खड़ी ट्रक में कार और बाइक ने जोरदार टक्कर मारी जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। बत

पटना में भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, खड़ी ट्रक में कार और बाइक ने मारी जोरदार टक्कर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के बिहटा इलाके में हुए भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। सड़क किनारे खड़ी ट्रक में कार और बाइक ने जोरदार टक्कर मारी जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। बताया जाता है कि ट्रक अचानक खराब हो गयी थी जिसे सड़क किनारे लगाकर ड्राइवर मिस्त्री को बुलाने गया हुआ था तभी विपरित दिशा से आ रही कार और बाइक ने ट्रक में टक्कर मार दी। 


राजधानी पटना से सटे बिहटा- बिक्रम मुख्य मार्ग में अमहरा नया रोड के पास ट्रक खड़ा किया गया था। जिसमें एक कार और बाइक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और बाइक के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। वही कार चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। जबकि बाइक सवार सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। घायल कार चालक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। 


मृतक बाइक सवार की पहचान बिहटा के मुस्लिम राघोपुर निवासी सुरेश साव के 26 वर्षीय बेटे विवेक के रूप में हुई है। जबकि कार सवार मृतक की पहचान बिक्रम के पडरीयावां निवासी सीताराम सिंह की 65 वर्षीय पत्नी उमरावती देवी एवं स्व. दुखित सिंह के 60 वर्षीय पुत्र विजय सिंह के रूप में की गयी है। वहीं घायल कार चालक की पहचान 70 वर्षीय पति सीताराम सिंह के रूप में की गयी है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। वहीं इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें