ब्रेकिंग
करंट लगने से चाचा की दर्दनाक मौत, बचाने गए भतीजे की भी गई जान; बिजली विभाग की लापरवाही आई सामनेनेपाल की बारिश का बिहार में असर: पूर्वी चंपारण में तिलावे नदी का तटबंध टूटा, दर्जनों गांव जलमग्न; जिला प्रशासन अलर्टमिठाई की दुकान में करंट लगने से दुकानदार और मजदूर की मौत, लोहे के पाइप में उतरा था बिजली का करंटबिहार की युवती की दमन में हत्या, ट्रॉली बैग में मिली लाश; 2 साल पहले दूसरी जाति के युवक संग हुई थी फरारपटना-गोरखपुर वंदे भारत पर फिर पथराव, सुगौली में टूटा कोच का शीशा; चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरीकरंट लगने से चाचा की दर्दनाक मौत, बचाने गए भतीजे की भी गई जान; बिजली विभाग की लापरवाही आई सामनेनेपाल की बारिश का बिहार में असर: पूर्वी चंपारण में तिलावे नदी का तटबंध टूटा, दर्जनों गांव जलमग्न; जिला प्रशासन अलर्टमिठाई की दुकान में करंट लगने से दुकानदार और मजदूर की मौत, लोहे के पाइप में उतरा था बिजली का करंटबिहार की युवती की दमन में हत्या, ट्रॉली बैग में मिली लाश; 2 साल पहले दूसरी जाति के युवक संग हुई थी फरारपटना-गोरखपुर वंदे भारत पर फिर पथराव, सुगौली में टूटा कोच का शीशा; चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी

पटना में दो लड़कों की स्पॉट डेथ, फोरलेन पर हाई स्पीड में चला रहे थे बाइक

PATNA : राजधानी पटना में रफ़्तार का कहर देखने को मिला है. बक्सर-पटना मुख्य मार्ग एनएच-30 पर तेज रफ़्तार में बाइक चला रहे दो युवकों की मौत हो गई है. डिवाइडर से टकराने के कारण दोन

पटना में दो लड़कों की स्पॉट डेथ, फोरलेन पर हाई स्पीड में चला रहे थे बाइक
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में रफ़्तार का कहर देखने को मिला है. बक्सर-पटना मुख्य मार्ग एनएच-30 पर तेज रफ़्तार में बाइक चला रहे दो युवकों की मौत हो गई है. डिवाइडर से टकराने के कारण दोनों की जान गई है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा रही है. मामले की जांच चल रही है.


घटना राजधानी के पटना सिटी इलाके की है. यहां फतुहां थाना क्षेत्र के आरओबी के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है. इस हादसे में दो लड़कों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि दो युवक तेजरफ्तार बाइक पर सवार थे. इस दौरान बख्तियारपुर फोरलेन के सुपनचक स्थित पूजा ढाबा के पास इनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई.


एक्सीडेंट के बाद दोनों युवक बेसुध होकर रोड पर गिर पड़े. इस दौरान वहां पेट्रोलिंग पर निकली फतुहां थाना की टीम ने दोनों युवकों को आनन-फानन में फतुहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया लेकिन तब तक दोनों की सांसें टूट चुकी थी. जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. एक मृतक की पहचान मनीष कुमार के रूप में की गई है, जो पटना सिटी का ही रहने वाला बताया जा रहा है.


फतुहां थाना में पदस्थापित दारोगा रामबालक शर्मा के मुताबिक दूसरे युवक की पहचान नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से फतुहां से पटना की ओर आ रहे थे.

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता