ब्रेकिंग
पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान✦आठ दिन से लापता छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में मची सनसनी✦दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान✦आठ दिन से लापता छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में मची सनसनी✦दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट

पटना में पहली बार 24 घंटे काम करेगा वैक्सीनेशन सेंटर, पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तैयारी

PATNA : पटना में कोरोना की रफ़्तार धीमी होते के साथ ही वैक्सीनेशन अभियान और तेज कर दिया गया है. अब बिहार सरकार ने पटना के लोगों के लिए 24 घंटे टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध करवा दी है. म

पटना में पहली बार 24 घंटे काम करेगा वैक्सीनेशन सेंटर, पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तैयारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना में कोरोना की रफ़्तार धीमी होते के साथ ही वैक्सीनेशन अभियान और तेज कर दिया गया है. अब बिहार सरकार ने पटना के लोगों के लिए 24 घंटे टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध करवा दी है. मंगलवार यानी कल से दो सेंटरों पर 24 घंटे टीकाकरण होगा. पटना के लोगों को जल्द से जल्द टीका देने के लिए प्रशासन ने दो सेंटरों का चयन किया है. इसकी सफलता के बाद आगे अन्य सेंटरों का चयन कर सुविधा बहाल की जाएगी.


बता दें कि पटना स्थित पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और होटल पाटलिपुत्र अशोक में 24 घंटे टीकाकरण की व्यवस्था की गई है. दोनों सेंटरों के निरीक्षण के दौरान डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि दोनों सेंटरों पर तीन पालियों में पर्याप्त संख्या में वैक्सीनेशन टीम की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इसमें डॉक्टर, एएनएम, डाटा एंट्री ऑपरेटर आदि शामिल हैं. 


डीएम ने बताया कि आपकी उम्र यदि 18 से 44 वर्ष है और आप सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच टीका लेना चाहते हैं तो आपको ऑनलाइन माध्यम से स्लॉट की बुकिंग करानी है. और अगर आप शाम 5 बजे के बाद और सुबह 9 बजे के पहले टीका लेना चाहते है तो केंद्र पर पहुंचकर ऑन स्पॉट निबंधन कराने के बाद टीका ले सकेंगे. इसके अलावा यदि आपकी उम्र 45 से अधिक है तो केंद्र पर पहुंचकर ऑन स्पॉट निबंधन कराकर टीका ले सकेंगे. यहां पहला और दूसरा डोज लेने की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. 


जानकारी हो कि टीका लगाने के मामले में पटना जिला को पहला स्थान मिला है. अबतक 11 लाख 55 हजार 199 लोग टीका ले चुके हैं. इसमें से 18 से 44 वाले 2 लाख 5 हजार 359 लोग और 45 से अधिक उम्र वाले 7 लाख 25 हजार 669 व्यक्ति शामिल हैं. इसमें पहला डोज 8 लाख 45 हार 805 और दूसरा डोज 3 लाख 9 हजार 394 लोगों ने लिया है. 

टैग्स