ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

पटना: नजराना नहीं देने पर पुलिस ने ट्रक मालिक का सिर फोड़ा, नाराज महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

PATNA: बिहार में सुशासन बाबू की पुलिस अवैध वसूली में जुटी है. अगर कोई पैसा नहीं देता है तो उसकी खैर नहीं है. कुछ ऐसा ही पटना के बिहटा में आज देखने को मिला है. एक ट्रक मालिक नया गाड

पटना: नजराना नहीं देने पर पुलिस ने ट्रक मालिक का सिर फोड़ा, नाराज महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार में सुशासन बाबू की पुलिस अवैध वसूली में जुटी है. अगर कोई पैसा नहीं देता है तो उसकी खैर नहीं है. कुछ ऐसा ही पटना के बिहटा में आज देखने को मिला है. एक ट्रक मालिक नया गाड़ी लेकर जा रहा था. जब वह नजराना नहीं दिया तो पुलिस ने मारकर सिर फोड़ दिया. 

पुलिस को पीटा

इस घटना से नाराज लोगों ने बिहटा में सड़क को जाम कर दिया. पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. जब पुलिस पहुंची तो लोगों का गुस्सा भड़क गया और पुलिस की पिटाई कर दी. महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. कई महिलाओं ने पुलिस के गाल पर थप्पड़ भी मारा. 

बिहटा चौक पर कर रहे थे वसूली

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दौलतपुरा के रहने वाले दिलीप कुमार अपने नए ट्रक का रजरप्पा से पूजा कराकर आ रहे थे. इस दौरान ही बिहटा चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने रोक दिया और 500 रुपए मांगने लगे. जब मना किया तो पहले ड्राइवर को पीटा. फिर बीच बचाव करने गए ट्रक मालिक और उनकी घर की महिलाओं की पिटाई कर दी. इससे नाराज लोगों ने सड़क को जाम कर दिया. घायल ट्रक मालिक को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.