ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

पटना में पुलिस के सामने भीड़ ने अधिकारी को पीटा, तमाशा देखते रहे पुलिसकर्मी

PATNA: राजधानी पटना में अतिक्रमण हटाया जा रहा है. अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिसकर्मियों और टीम के साथ नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी पंकज कुमार गए थे, लेकिन इस दौरान लोगों ने अधि

पटना में पुलिस के सामने भीड़ ने अधिकारी को पीटा, तमाशा देखते रहे पुलिसकर्मी
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  राजधानी पटना में अतिक्रमण हटाया जा रहा है. अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिसकर्मियों और टीम के साथ नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी पंकज कुमार गए थे, लेकिन इस दौरान लोगों ने अधिकारी की पिटाई कर दी. यह घटना शास्त्रीनगर थाना के पुनाइचक की है.


पुलिस के सामने हुआ हमला

हैरान करने वाली बात यह है कि जब भीड़ ने अधिकारी पर हमला किया तो उस दौरान कई पुलिसकर्मी भी तैनात थे, लेकिन उसके बाद भी लोगों ने उनकी पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिसकर्मी तमाशा देखते रहे. 


जबरन खींच रही थी भीड़

बताया जा रहा है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान एक झोंपड़ी को जब हटाया जा रहा था. इस दौरान एक शख्स के उपर झोपड़ी का कुछ हिस्सा गिर गया और उसका सिर फट गया. उसके इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया. लेकिन इस घटना के बहाने अतिक्रमण का विरोध करने वाले उग्र हो गए. इस दौरान अधिकारी के साथ लोग उलझ गए और उनका हाथ पकड़कर खींचने लगे और उनकी पिटाई कर दी. इस दौरान उनका चश्मा भी तोड़ दिया. मजिस्ट्रेट के बयान पर दो लोगों के खिलाफ शास्त्रीनगर थाना में केस दर्ज कराया गया है.