ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, छठ पूजा में आया हुआ था घर✦बिहार की संस्कृति ने खींचा जापानी महिला का दिल, जापान से छठ मनाने पहुंचीं नवादा✦बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव✦मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, छठ पूजा में आया हुआ था घर✦बिहार की संस्कृति ने खींचा जापानी महिला का दिल, जापान से छठ मनाने पहुंचीं नवादा✦बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव✦मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं

पटना में महिला वार्ड पार्षद के घर 25 लाख की लूट, बदमाशों ने पिस्टल तानकर की डकैती

PATNA : बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे दिन दहाड़े घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं। ताज़ा मामला पटना के फतुहा का है, जहां नगर परिषद की वार्ड पार्षद रंभा देवी

पटना में महिला वार्ड पार्षद के घर 25 लाख की लूट, बदमाशों ने पिस्टल तानकर की डकैती
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे दिन दहाड़े घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं। ताज़ा मामला पटना के फतुहा का है, जहां नगर परिषद की वार्ड पार्षद रंभा देवी के गोविंदपुर बाजार स्थित घर में शुक्रवार रात जमकर लूटपाट की गई। इस घटना को जिस तरह से अंजाम दिया है कि इसे सुनकर किसी के रौंगटे खड़े हो जाए। वार्ड पार्षद के दोनों छोटे बेटों पर पहले पिस्टल तान दिया गया और फिर घर में डकैती की गई। इस दौरान बदमाशों ने 10 लाख रुपये कैश और 15 लाख के गहनों पर हाथ साफ़ कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। 



पीड़िता रंभा देवी ने बताया कि वे अपने दो बेटों के साथ फर्स्ट फ्लोर पर सो रही थीं। रात के करीब एक बज रहे थे। अचानक उन्हें कुछ आवाज़ आई, जिसके बाद वे रूम से निकली और सामने देखा कि लूटेरे झुंड लगाकर खड़े थे। इस दौरान वे सहम गई और दोनों बच्‍चों को गोद में उठा लिया। अचानक बदमाशों ने पिस्‍टल तान दी और पैसे और गहने मांगे। पीड़िता इतनी डर गई थी कि उन्होंने पैसे और गहने निकालकर लूटेरों को दे दिया। मौके पाकर अपराधी वहां से फरार हो गए, जिसके बाद महिला ने पु‍लिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। 



जानकारी के मुताबिक़ वार्ड पार्षद के पति विनय भूषण त्‍यागी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसी एवज में इंश्‍योरेंस का पैसा मिला था। साथ ही गहने भी रखे थे। लेकिन लूटेरों ने सारे पैसे और गहने लूट लिए। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। 

टैग्स