ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

पटना में खुलेंगी कई दुकानें, डीएम ने लिए कई बड़े फैसले

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां जिलाधिकारी ने दुकानों को खोलने को लेकर कई बड़े फैसले लिए हैं. भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश को लेकर पट

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां जिलाधिकारी ने दुकानों को खोलने को लेकर कई बड़े फैसले लिए हैं. भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश को लेकर पटना डीएम कुमार रवि ने कई प्रकार की दुकानों को खोलने की सशर्त अनुमति दी है. राजधानी में अब ड्राई क्लीनिंग की दुकान, फर्नीचर की दुकान, बर्तन की दुकान, साइकिल की दुकान, स्पोर्ट्स की दुकान खोलने के निर्णय लिए हैं.


जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि ये दुकाने  सप्ताह के सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को शाम 6 बजे तक खुलेंगी. जिले में वाहनों के बारे में पूर्व का प्रतिबंध लागू रहेगा. इस क्रम में किताब की दुकान, चश्मा की दुकान ,स्टेशनरी की दुकान,इलेक्ट्रिकल गुड्स की दुकान ,इलेक्ट्रॉनिक दुकानें पहले से जारी आदेश के मुताबिक खुलेंगी. साथ ही पहले से जारी आदेश के अनुसार ही रेस्टोरेंट्स से होम डिलीवरी का कार्य जारी रहेगा.


पटना डीएम ने कहा कि दुकानों पर सोशल डिस्टेंस का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा तथा मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करना होगा. आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की  जाएगी. लॉक डाउन की अवधि में सभी प्रकार के सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक खेल और मनोरंजन आदि समारोह के आयोजन पर प्रतिबंध रहेगा. भीड़-भाड़ की गतिविधि पर रोक रहेगी. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें