ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

25 करोड़ की जमीन को लेकर पटना में 4 को मारी गोली, इसी जमीन को लेकर दो साल पहले दीना गोप की AK-47 से हुई थी हत्या

PATNA: बेऊर थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में फायरिंग और हत्या मामले में खुलासा हुआ है कि न्यू बाइपास पर 25 करोड़ की जमीन और परसा में 30 कट्ठा के एक प्लॉट को लेकर दो

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बेऊर थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में फायरिंग और हत्या मामले में खुलासा हुआ है कि न्यू बाइपास पर 25 करोड़ की जमीन और परसा में 30 कट्ठा के एक प्लॉट को लेकर दोनों गुट में पहले से ही विवाद चल रहा था.जिसके कारण ही अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर टुनटुन गोप के ऑफिस में घुसकर कार्बाइन और पिस्टल से 50 राउंड से अधिक फायरिंग की.

जो सामने मिला उससे मारते गए गोली

खुलासा हुआ कि अपराधी ऑफिस के अंदर घुसते ही जो अंदर दिखा उससे गोली मारते गए. टुनटुन के साथ जमीन का कारोबार करने वाले राजेश कुमार को 10 गोली लगी. जिसके कारण उसकी मौत हो बाकी तीन की स्थिति गंभीर है. पुलिस ने ऑफिस से 15 खोखा बरामद हुआ है. 

पूर्व डिप्टी मेयर अमरावती देवी के पति दीना की हत्या

इस जानलेवा जमीन को लेकर ही टुनटुन गोप और मित्रमंडल कॉलोनी में रहने वाले दीना के बीच बाइपास पर 25 करोड़ की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है.  इस जमीन का विवाद पहले पूर्व डिप्टी मेयर अमरावती देवी के पति पूर्व वार्ड पार्षद दीना गोप के बीच लंबे समय से चल रहा था. इस विवाद में ही दीना की मई 2018 में बल्लमीचक में एके-47 से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. दीना की हत्या के बाद इस प्रॉपर्टी की देखरेख टुनटुन की करता था. जो दीना के चाचा लगते हैं. वह इस हमले से पहले बाहर निकला था. जिससे जान बच गई. 

टैग्स