ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

निकाला जा रहा पटना में जमा पानी, राजीव नगर में थोड़ी राहत लेकिन राजेन्द्र नगर हालात भयावह

PATNA : राजधानी पटना में बारिश बंद होने के 24 घंटे बाद अब पानी निकालने का काम शुरू हो गया है। पटना के जलजमाव वाले इलाकों में नगर निगम की टीमें जल निकासी में लग गई हैं। बेली रोड और

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में बारिश बंद होने के 24 घंटे बाद अब पानी निकालने का काम शुरू हो गया है। पटना के जलजमाव वाले इलाकों में नगर निगम की टीमें जल निकासी में लग गई हैं। बेली रोड और उससे जुड़े इलाकों में पानी निकालने का काम तेजी से चल रहा है। 

राजीव नगर से लेकर आशियाना तक के इलाके में जलजमाव से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। आर ब्लॉक-दीघा सड़क के बीच नाला बनाकर राजीव नगर में जमा पानी निकाला जा रहा है। इस सड़क के निर्माण के कारण राजीव नगर से निकलने वाले नाले का एग्जिट प्वाइंट बंद हो गया था जिसे क्लियर कर दिया गया। पटेल नगर, बोर्ड कॉलोनी, इंद्रपुरी, महेश नगर, शिवपुरी, पुनाइचाक मोहनपुर के इलाके में रहने वाले लोग भी जलजमाव से परेशान हैं लेकिन 2 दिन पहले वाले भयावह हालात अब नहीं हैं। 

पानी निकलने की सबसे कम रफ्तार कंकड़बाग और राजेंद्र नगर इलाके की है यहां जमा पानी अब भी जस का तस बना हुआ है। निगम के सामने असल मुश्किल यह है कि इस इलाके में जमा पानी को निकालकर किधर छोड़ा जाए। आपको बता दें कि पटना में जलजमाव से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले लोग राजेंद्र नगर इलाके के रहे हैं।