ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

पटना में जलजमाव को लेकर नीतीश हुए एक्टिव, थोड़ी देर में जायजा लेने निकलेंगे

PATNA : मानसून की पहली बारिश से पटना में पैदा हुए जलजमाव संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्टिव मोर्ड में आ गए हैं. मुख्यमंत्री थोड़ी देर में पटना के कई इलाकों का दौरा कर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : मानसून की पहली बारिश से पटना में पैदा हुए जलजमाव संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्टिव मोर्ड में आ गए हैं. मुख्यमंत्री थोड़ी देर में पटना के कई इलाकों का दौरा करने वाले हैं. मुख्यमंत्री लगभग आधा दर्जन जगहों पर संप हाउस  और ड्रेनेज सिस्टम का मुआयना करेंगे.


इस वक्त की जो ताजा खबर सामने आ रही है, उसके मुताबिक नीतीश कुमार तकरीबन 11 बजे पटना के कई इलाकों में निरीक्षण के लिए निकलेंगे.  पाटलिपुत्र कांपलेक्स के अलावे योगीपुर संप हाउस, पहाड़ी ड्रेनेज के अलावे बादशाही पइन, बस टर्मिनल, बैरिया, गांधी सेतु इलाके का निरीक्षण करेंगे.


बता दें कि बीते साल पटना में जल प्रलय के बाद सरकार ने लगातार राजधानी को जल जमाव से बचाने के लिए नीति बनाई थी, लेकिन अब तक उस पर काम पूरा नहीं हो सका है. बीती रात से हुई लगातार बारिश के बाद पटना के ज्यादातर मोहल्लों में जल जमाव की स्थिति बन गई है, जिसे देखते हुए अब खुद मुख्यमंत्री जमीन पर उतरने वाले हैं. मुख्यमंत्री इस निरीक्षण के दौरान सभी जगहों पर जाएंगे और संप हाउस परिचालन, ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का भी जायजा लेंगे. उनके साथ राज्य के अधिकारी और नगर विकास विभाग के साथ-साथ बुडको के अधिकारी, पटना नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

टैग्स