ब्रेकिंग
बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव✦मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव✦मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार

पटना में गर्लफ्रेंड को प्रेमी ने मारी गोली, एक साथ दो लड़कों को डेट करती थी प्रेमिका

PATNA : राजधानी पटना से एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका की डबल अफेयर से परेशान प्रेमी ने उसे गोली मार दी। घटना आज यानी बुधवार की है, जब प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार द

पटना में गर्लफ्रेंड को प्रेमी ने मारी गोली, एक साथ दो लड़कों को डेट करती थी प्रेमिका
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका की डबल अफेयर से परेशान प्रेमी ने उसे गोली मार दी। घटना आज यानी बुधवार की है, जब प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार दी। घटना के बाद लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। घटना से जुड़ी जो जानकारी फर्स्ट बिहार को मिली है, उसके मुताबिक लड़की एक साथ दो प्रेमियों को डेट कर रही थी। जब इसकी जानकारी प्रेमी को हुई तो उसने गुस्से में आकर प्रेमिका को गोली मार दी। 



घटना पटना के बेऊर थाना क्षेत्र के सिपारा इलाके के इंद्रपुरी मुहल्ले की है। जानकारी के मुताबिक़, लड़की जब कोचिंग से घर लौट रही थी, तभी उसके बॉयफ्रेंड ने उसे गोली मार दी। घटना के बाद लड़की घायलहोकर गिर पड़ी। इसके बावजूद प्रेमी उसे छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया।



सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। इस मामले पर बेउर थानेदार ने कहा कि एक लड़की, जिसका नाम काजल कुमारी है वह कोचिंग से घर आ रही थी। इसी दौरान लड़के ने उसे गोली मार दी। पुलिस लड़की के मोबाइल को जप्त कर उसकी सीडीआर निकाल कर घटना की जांच कर रही है। 

टैग्स