ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

फतुहां पवार ग्रिड में लगी भीषण आग, कई इलाकों में बिजली गायब

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. फतुहां पवार ग्रिड में भीषण आग लगी है. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. आगलगी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिग

फतुहां पवार ग्रिड में लगी भीषण आग, कई इलाकों में बिजली गायब
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. फतुहां पवार ग्रिड में भीषण आग लगी है. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. आगलगी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग को बुझाने में जुटी हुई है.


पटना में फतुहां थाना के बुद्धु चक के इंड्रस्टीयल इलाके में स्थित बिजली पावर ग्रिड में यह भीषण आग लगी है. आग से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है. बताया जा रहा है कि 50 एमवी के ट्रांसफार्मर में 33 केवी के वायर में जर्क के कारण लोड प्रेसर से आग लगी है. पूरे इलाके की बिजली की काट दी गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. आगलगी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग को बुझाने में जुटी हुई है.


बिजली कटने के कारण फतुहा, दनियावां, खुसरूपरु, गायघाट और पटनासिटी के इलाकों में बिजली गुल हो गई है. ये भी खबर सामने आ रही है कि आग पर काबू पा लिया गया है. फिलहाल पावरग्रिड और विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.  अधिकारियों ने बताया कि 50 केवी के ट्रांसफार्मर में आग के कारण बिजली काट दी गई है.  फिलहाल विद्युत आपूर्ति सुचारू करने में थोड़ा वक्त लगेगा अधिकारियों ने कहा कि आखिर यह सब अचानक कैसे हुआ, इसकी जांच की जाएगी और आगे से इस प्रकार का हादसा ना हो, उसको रोकने का भरपूर प्रयास किया जाएगा.

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता