ब्रेकिंग
80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नामपप्पू यादव को सता रहा डर: दिल्ली हाईकोर्ट में सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर दायर की याचिका, कहा- चंदा चोरी के नाटक के बाद जान पर है खतराबॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, अक्टूबर से बिहार में होगी फिल्म की शूटिंग80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नामपप्पू यादव को सता रहा डर: दिल्ली हाईकोर्ट में सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर दायर की याचिका, कहा- चंदा चोरी के नाटक के बाद जान पर है खतराबॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, अक्टूबर से बिहार में होगी फिल्म की शूटिंग

पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार मां-बेटे की स्पॉट डेथ

PATNA : राजधानी में पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक पर सवार एक महिला और उसके चार के बच्चे की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत

पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार मां-बेटे की स्पॉट डेथ
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी में पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक पर सवार एक महिला और उसके चार के बच्चे की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसे इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. 


जानकारी के मुताबिक घटना खुसरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर के पास की बताई जा रही है. दरअसल, बाइक से आ रहा परिवार पटना सिटी के बाहरी धवलपुरा का रहनेवाला था. घायल बाइक चालक की पहचान विकास कुमार के रूप में की गई है. वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ जगदंबा स्थान से पूजा कर वापस लौट रहा था. 


इस हादसे के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. जख्मी को पुलिस ने जिप्सी से अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. इधर पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है.