ब्रेकिंग
Bihar News : 'पहले बेरहमी से पीटा, फिर घोंट दी सांस'... ईओ विमल कुमार हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले रोंगटे खड़े कर देने वाले राजबिहार में आंगनवाड़ी व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अब सूखा राशन नहीं, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलेगा न्यूट्री प्रीमिक्स आहारBihar News : अब हर गांव में मिलेगा जीविका दीदियों का बाजार! बिहार में 203 हाट बनाने की तैयारी, सुधा मॉडल पर सरकार का बड़ा फैसलाBihar weather: बिहार में बारिश का रेडार एक्टिव! 10 जिलों पर खतरे की घंटी, 2 में ऑरेंज अलर्ट, जानें आपके जिले का हालनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरBihar News : 'पहले बेरहमी से पीटा, फिर घोंट दी सांस'... ईओ विमल कुमार हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले रोंगटे खड़े कर देने वाले राजबिहार में आंगनवाड़ी व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अब सूखा राशन नहीं, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलेगा न्यूट्री प्रीमिक्स आहारBihar News : अब हर गांव में मिलेगा जीविका दीदियों का बाजार! बिहार में 203 हाट बनाने की तैयारी, सुधा मॉडल पर सरकार का बड़ा फैसलाBihar weather: बिहार में बारिश का रेडार एक्टिव! 10 जिलों पर खतरे की घंटी, 2 में ऑरेंज अलर्ट, जानें आपके जिले का हालनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहर

पटना में CAT दे रहा फ्री ऑक्सीजन सिलेंडर, इस नंबर पर करें कॉन्टैक्ट, जरूरतमंदों के लिए खाने की भी व्यवस्था

PATNA : बिहार में ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. कंफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स के पास सोमवार से 25 आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हो गया है. कोरोना पीड़ितों

पटना में CAT दे रहा फ्री ऑक्सीजन सिलेंडर, इस नंबर पर करें कॉन्टैक्ट, जरूरतमंदों के लिए खाने की भी व्यवस्था
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. कंफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स के पास सोमवार से 25 आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हो गया है. कोरोना पीड़ितों के लिए यह आक्सीजन सिलेंडर फ्री है. बिना किसी भुगतान के जरूरतमंद ये सिलेंडर ले जा सकते हैं. 7033586581 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग की जा सकती है. 


इससे जुड़ी जानकारी देते हुए कंफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के बिहार अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि 7 मई को उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के साथ कैट का वर्चुअल संवाद हुआ था. इसमें मंत्री की ओर अपील की गई थी कि कोरोना पीड़ितों की मदद में व्यवसायी भी आगे आएं. इसके बाद तत्काल कैट से जुड़े सदस्यों के बीच भी एक वर्चुअल संवाद हुआ. इसमें कोरोना पीड़ितों के बीच आक्सीजन सिलेंडर वितरण करने पर सहमति बनी. 


अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि अब तक 25 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हो गए हैं. सोमवार से ही कोरोना पीड़ितों के बीच इसे उपलब्ध कराने की सेवा भी शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि आगे सिलेंडर की संख्या और बढ़ाने की भी कोशिश जारी है जिससे अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सके. उन्होंने कहा किजो व्यक्ति ऑक्सीजन सिलेंडर ले जाएंगे उन्हें उपयोग करने के बाद तुरंत खाली सिलेंडर लौटाना होगा जिससे अन्य कोरोना पीड़ितों की भी मदद की जा सके.


अशोक वर्मा ने कहा कि 7033586581 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग की जा सकती है. इसके अलावा वैसे लोग जो कोरोना से पीड़ित हैं, और उन्हें भोजन नहीं मिल पा रहा है, वे कैट के भोजन वितरण केंद्र से भोजन ले जा सकते हैं. अगर भोजन ले जाने में भी परेशानी है तो उनके घर तक भोजन पहुंचाने की भी व्यवस्था की गई है.