ब्रेकिंग
रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन

पटना में बेकाबू कार ने करीब 10 लोगों को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर मौत, हादसे में 8 लोग घायल

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेकाबू कार ने करीब 10 लोगों को रौंद डाला। 100 की स्पीड से आ रही कार ने पहले डिवाइडर में टक्कर मारी और उसके बाद भागने के दौरान कई लोगो

पटना में बेकाबू कार ने करीब 10 लोगों को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर मौत, हादसे में 8 लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेकाबू कार ने करीब 10 लोगों को रौंद डाला। 100 की स्पीड से आ रही कार ने पहले डिवाइडर में टक्कर मारी और उसके बाद भागने के दौरान कई लोगों को रौंद डाला। इस घटना में बाइक सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं।


दरअसल, यह हादसा पटना-गया फोरलेन पर बिहटा सरमेरा चौराहे पर हुआ है। तेज रफ्तार कार ने पहले डिवाइडर में टक्कर मारी और उसके बाद बाइक सवार भाई बहन को रौंद डाला। इसके बाद भागने के दौरान कार चालक ने अन्य लोगों को रौंद दिया। हादसे के बाद कार पलट गई, जिससे कार में सवार तीन महिलाएं भी घायल हो गईँ।


बताया जा रहा है कि कार पटना से गया की तरफ जा रही थी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। इस घटना को लेकर लोगों में गुस्सा भी देखा जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।