ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

पटना में बर्ड फ्लू की दस्तक, मरा हुआ कौआ मिलने से हड़कंप

PATNA : पटना में कोरोना के बाद अब बर्ड फ्लू का भी संकट मंडराने लगा है. जल बोर्ड के कैम्पस में आज एक कौआ मारा हुआ पाया गया जिसके बाद बोर्ड के कर्मचारियों ने बर्ड फ्लू के संकेत दिए ह

पटना में बर्ड फ्लू की दस्तक, मरा हुआ कौआ मिलने से हड़कंप
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना में कोरोना के बाद अब बर्ड फ्लू का भी संकट मंडराने लगा है. जल बोर्ड के कैम्पस में आज एक कौआ मारा हुआ पाया गया जिसके बाद बोर्ड के कर्मचारियों ने बर्ड फ्लू के संकेत दिए हैं. मामले की जानकारी पशुपालन विभाग को दे दी गई है हालांकि अबतक जांच कोई कर्मचारी जांच के लिए मौके पर नहीं पहुंचे हैं. 


बता दें कि देश में अब तक 9 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है. नया राज्य उत्तर प्रदेश है, जहां कानपुर के चिड़ियाघर में मरे पक्षियों के सैंपल पॉजिटव आने से लखनऊ तक हड़कंप है. इसके अलावा दिल्ली और महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. इससे पहले मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और केरल में बर्ड फ्लू के मामले सामने आ चुके हैं.


अब पटना में भी मरा कौआ पाया गया है जिसके बाद अधिकारियों ने कहा है कि यह बर्ड फ्लू हो सकता है. जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि कौआ बर्ड फ्लू से मरा या फिर कोई और बात है.