ब्रेकिंग
वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

पटना: बिजली बिल अपडेट करने का झांसा देकर खाते से ऐसे उड़ाए लाखों रुपए

PATNA: राज्य में स्मार्ट मीटर लगने के साथ ही साइबर अपराध तेजी से बढ़ने लगा है. साइबर अपराधी घर बैठे लोगों को फोन कर बिजली बिल काटने के नाम पर झांसा देकर उनके खाते से रुपए उड़ा रहे हैं. एक नया मामला प

पटना: बिजली बिल अपडेट करने का झांसा देकर खाते से ऐसे उड़ाए लाखों रुपए
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: राज्य में स्मार्ट मीटर लगने के साथ ही साइबर अपराध तेजी से बढ़ने लगा है. साइबर अपराधी घर बैठे लोगों को फोन कर बिजली बिल काटने के नाम पर झांसा देकर उनके खाते से रुपए उड़ा रहे हैं. एक नया मामला पटना राजधानी से सामने आया है जहां बिजली बिल जमा करने के नाम पर फोन कर लाख रुपए उड़ा लिए.


मिली जानकारी के अनुसार बिजली का बिल अपडेट करने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने सत्यदेव चौधरी के खाते से 1 लाख 24 हजार 866 रुपए की निकासी कर ली. पटना निवासी चौधरी पाटलिपुत्र थाना के इंद्रपुरी में रहते हैं. उन्होंने ने बताया एक नंबर से मैसेज आया कि आपका बिजली बिल अपडेट नहीं हुआ है. अपडेट नहीं करने पर रात में बिजली काट दी जाएगी. उसके बाद उस शातिर ने स्पोर्ट एड ऑन एप लोड कराया. ऐप लोड होते ही खाते से दो बार में रकम निकल गई. 


दूसरी तरफ राजीवनगर में रहने वाले श्यामकिशोर प्रसाद के खाते से शातिरों ने करीब एक लाख निकाल लिया. उन्होंने थाना में केस दर्ज करा दिया. जिसकी जांच पुलिस कर रही है.

टैग्स