ब्रेकिंग
भू माफिया पर एक्शन..SP ने तीन DSP के नेतृत्व में कराई छापेमारी,जमीन के 65 डीड, हथियार बरामद, एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण की चर्चा✦बिहार में मानवाधिकार की कैसी हिफाजत? पुलिस के खिलाफ ही 35,902 शिकायतें, देश में तीसरे नंबर पर राज्य✦पूजा कर घर लौट रही दो बच्चियों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत के बाद सड़क जाम✦बिहार में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट... यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा, जानें पूरा प्लान✦बिहार में पहले शिक्षक, अब पुलिसकर्मियों के वेतन पर शिकंजा... पटना पुलिस में मिली गड़बड़ी✦भू माफिया पर एक्शन..SP ने तीन DSP के नेतृत्व में कराई छापेमारी,जमीन के 65 डीड, हथियार बरामद, एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण की चर्चा✦बिहार में मानवाधिकार की कैसी हिफाजत? पुलिस के खिलाफ ही 35,902 शिकायतें, देश में तीसरे नंबर पर राज्य✦पूजा कर घर लौट रही दो बच्चियों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत के बाद सड़क जाम✦बिहार में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट... यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा, जानें पूरा प्लान✦बिहार में पहले शिक्षक, अब पुलिसकर्मियों के वेतन पर शिकंजा... पटना पुलिस में मिली गड़बड़ी

पटना में भयानक हादसा : बाइक से जा रहे दो लोगों की मौत, इलाके में सनसनी

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. सुबह-सवेरे भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. स्थानीय लोग

पटना में भयानक हादसा : बाइक से जा रहे दो लोगों की मौत, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. सुबह-सवेरे भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 


घटना गर्दनीबाग थाना के चितकोहरा पुल पर हुई. मिली जानकारी के अनुसार, अनीसाबाद से चितकोहरा पुल की तरफ जा रहे बाइक सवार दो युवक को एक अज्ञात वाहन ने इतनी भीषण टक्कर मारी दी कि एक की मौत मौके पर ही हो गई और दूसरा सीधे पुल के नीचे गिरा और उसकी भी वहीं मौत हो गई. 


मृतकों की पहचान संपतचक निवासी अंकित कुमार और बेउर के रहने वाले धनंजय कुमार के रूप में की गई है. हादसे के बाद स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा.