ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

एक लड़की के लिए पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, मच गई अफरा-तफरी

PATNA : पटना पुलिस के लिए अपराध पर नियंत्रण पहले से एक बड़ी चुनौती बनी हुई है, लेकिन शनिवार को पटना के ग्रामीण इलाके नौबतपुर में जो कुछ हुआ वह वाकई चौंकाने वाला था. एक लड़की को लेक

एक लड़की के लिए पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, मच गई अफरा-तफरी
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : पटना पुलिस के लिए अपराध पर नियंत्रण पहले से एक बड़ी चुनौती बनी हुई है, लेकिन शनिवार को पटना के ग्रामीण इलाके नौबतपुर में जो कुछ हुआ वह वाकई चौंकाने वाला था. एक लड़की को लेकर नौबतपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. बताया जा रहा है कि लड़की के लिए वर्चस्व दिखाने के मामले में दो गुटों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर फायरिंग की.

15-20 राउंड फायरिंग

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रामपुर के बेदौली जाने वाली सड़क पर एक लड़की को लेकर दो गुट आमने-सामने हो गए है. इसको लेकर रुक रुककर 15-20 राउंड फायरिंग दोनों गुटों में होती रही है. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तबतक फायरिंग करने वाले फरार हो गए. एक बाइक को पुलिस ने जब्त किया है. 

पहले से चल रहा था विवाद

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक लड़की को लेकर युवकों का दो गुट बन गया था. वह एक गुट के संपर्क में थी, लेकिन दूसरे गुट का लड़का भी लड़की से संपर्क में आ रहा था. इसी बात को लेकर दोनों गुटों में फायरिंग की नौबत आ गई, इसमें से कई शराब के नशे में थे. पुलिस इस घटना को आपसी विवाद बता रही है.

टैग्स