ब्रेकिंग
निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबाभारतीय रेल का गजब खेल! पैसेंजर चढ़ाने के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर रोक दी ट्रेन, वायरल वीडियो से उठे सवालभ्रष्ट इंजीनियर के चार ठिकानों पर SVU की रेड, पटना के आवास से पांच सौ की 17 गड्डियां और गहने मिले; महंगी घड़ियों का है शौकीनNH-28 पर चलती स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से तीन लोगों की बची जानवाटर पार्क विवाद गहराया: जेडीयू MLC ने जताई गहरी नाराजगी, अपनी ही सरकार की कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवालनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबाभारतीय रेल का गजब खेल! पैसेंजर चढ़ाने के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर रोक दी ट्रेन, वायरल वीडियो से उठे सवालभ्रष्ट इंजीनियर के चार ठिकानों पर SVU की रेड, पटना के आवास से पांच सौ की 17 गड्डियां और गहने मिले; महंगी घड़ियों का है शौकीनNH-28 पर चलती स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से तीन लोगों की बची जानवाटर पार्क विवाद गहराया: जेडीयू MLC ने जताई गहरी नाराजगी, अपनी ही सरकार की कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवाल

पटना मौसम विज्ञान केंद्र को बड़ी उपलब्धि, शताब्दी मौसम वेधशाला का मिला दर्जा

PATNA : पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने एक नया खिताब अपने नाम कर लिया है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र को विश्व मौसम विज्ञान केंद्र जिनेवा ने शताब्दी मौसम वेधशाला का दर्जा दिया है. इतना

पटना मौसम विज्ञान केंद्र को बड़ी उपलब्धि, शताब्दी मौसम वेधशाला का मिला दर्जा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने एक नया खिताब अपने नाम कर लिया है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र को विश्व मौसम विज्ञान केंद्र जिनेवा ने शताब्दी मौसम वेधशाला का दर्जा दिया है. इतना ही नहीं पटना मौसम विज्ञान केंद्र मौसम विज्ञान और संबद्ध विज्ञान के क्षेत्र में वैज्ञानिक अवलोकन के दीर्घकालिक रिकॉर्ड वाले शहरों के आला क्लब में शामिल हो गया है.  


बता दें कि बीते दिनों हुई 72वीं कार्यकारी परिषद की बैठक में पटना के मौसम विज्ञान केंद्र को यह दर्जा दिया गया है. इस उपलब्धि के बाद पटना के मौसम वैज्ञानिकों में ख़ुशी की लहर है. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि यह उपलब्धि शानदार है. 


उन्होंने कहा कि यह विश्व मौसम विज्ञान केंद्र तकनीकी आयोगों, ग्लोबल क्लाइमेट ऑब्जर्विंग सिस्टम के सदस्यों और विश्व मौसम विज्ञान संगठन सचिवालय का प्रतिनिधित्व करने वाले जलवायु, मौसम और उपकरण विशेषज्ञों के बीच विमर्श और निकट सहयोग की वजह से प्राप्त हुआ है.