ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पटना में जल जमाव के दौरान मौत पर मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, DM और SSP से मांगा जवाब

PATNA: बारिश के बाद पटना में हुए जल जमाव के दौरान वकील की इलाज के अभाव में हुई मौत पर मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है. मानवाधिकार आयोग ने अखबार में छपे ख

FirstBihar
Manish Kumar
1 मिनट

PATNA:  बारिश के बाद पटना में हुए जल जमाव के दौरान वकील की इलाज के अभाव में हुई मौत पर मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है. 

मानवाधिकार आयोग ने अखबार में छपे खबर के आधार पर खुद संज्ञान लेकर पटना के डीएम कुमार रवि और पटना की एसएसपी गरिमा मल्लिक से जवाब मांगा है. 

29 सितंबर को कंकड़बाग के रेंटल फ्लैट में संख्या 258 में परिवार के साथ रहने वाले पटना सिविल कोर्ट के वकील प्रमोद का दिल का दौरा पड़ा. परिजनों ने हॉस्पिटल तक के लिए प्रशासनिक सहायता जिला नियंत्रण कक्ष, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिविल सर्जन, कंकड़बाग थाने को कॉल किया, लेकिन किसी ने मदद नहीं की. इस दौरान सभी अपनी जिम्मेवारी एक दूसरे पर फेंकते रहे. उस समय कंकड़बाग में 5 फीट पानी भरा हुआ था. वकील कई घंटों तक बैचेन रहे और अंत में उनकी इलाज के अभाव में मौत हो गई.