ब्रेकिंग
सारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंडबिहार में पिता पर नाबालिग बेटी ने यौन शोषण का लगाया आरोप, बोलीं..डेढ़ साल तक करता रहा ज्यादतीमुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्टसारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंडबिहार में पिता पर नाबालिग बेटी ने यौन शोषण का लगाया आरोप, बोलीं..डेढ़ साल तक करता रहा ज्यादतीमुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्ट

पटना को मिलेगा एक और नया बस स्टैंड, जानिए.. क्या है सरकार का मकसद

PATNA : पटना के मीठापुर बस स्टैंड को बैरिया शिफ्ट किये जाने के बाद अब राजधानी में एक नए बस स्टैंड को तैयार करने की प्लानिंग शुरू हो गई है। पटना में एक और बस स्टैंड जल्द ही बने

पटना को मिलेगा एक और नया बस स्टैंड, जानिए.. क्या है सरकार का मकसद
Editor
2 मिनट

PATNA : पटना के मीठापुर बस स्टैंड को बैरिया शिफ्ट किये जाने के बाद अब राजधानी में एक नए बस स्टैंड को तैयार करने की प्लानिंग शुरू हो गई है। पटना में एक और बस स्टैंड जल्द ही बनेगा। बैरिया स्थित पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के अलावा बांकीपुर में बस स्टैंड कार्यरत है। अब यूपी, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास के अलावा पटना रिंग रोड से आने वाले वाहनों के लिए फुलवारीशरीफ या फिर बिहटा में एक नया बस स्टैंड बनाने का प्रस्ताव है। 


नए बस स्टैंड के निर्माण को लेकर मंगलवार को नगर विकास विभाग  के प्रधान सचिव आनंद किशोर और डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने लोकेशन का जायजा लिया। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने फुलवारी के मुरादपुर मौजा, बिहटा के नेउरा तथा कन्हौली मौजा में नये बस स्टैंड के लिए 25 एकड़ भूमि का निरीक्षण किया। अधिकारियों का कहना है कि तीनों जगहों में से एक में बस स्टैंड बनाने का प्रस्ताव है। पटना एम्स से नौबतपुर रोड में फुलवारी अंचल के मुरादपुर मौजा में लगभग 25 एकड़ भूमि चिह्नित की गई। है। इसी प्रकार बिहटा अंचल के नेउरा मौजा में भी 21 एकड़ भूमि की पहचान की गई है। 


राजधानी पटना और बिहटा के बीच नया बस स्टैंड बनने से सबसे अधिक फायदा यूपी, रोहतास, कैमूर, बक्सर और भोजपुर से आने वाले वाहनों को मिलेगा। सरकार का मकसद इन इलाकों से आने वाली बसों को इस नए बस स्टैंड में ही रोकने का है। इसके अलावा रिंग रोड पर चलने वाले वाहनों के लिए नया स्टैंड मिल जाएगा। यह बिहटा एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन के करीब होगा। इसीलिए रेलवे और हवाई जहाज के यात्रियों को यहां सुविधा होगी।

टैग्स