ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

पटना में लॉकडाउन तोड़ने पर पुलिस नहीं छोड़ेगी, जिले की सीमा सील.. पास के लिए ऐसे ऑनलाइन अप्लाई करें

PATNA : पटना में लॉकडाउन तोड़ने वालों की खैर नहीं। राजधानी में लॉकडाउन का पालन सख्ती से किया जाएगा। लॉकडाउन के साथ ही जिले की सीमा सील कर दी गई है। पटना शहर में बैरिकेडिंग का क

पटना में लॉकडाउन तोड़ने पर पुलिस नहीं छोड़ेगी, जिले की सीमा सील.. पास के लिए ऐसे ऑनलाइन अप्लाई करें
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : पटना में लॉकडाउन तोड़ने वालों की खैर नहीं। राजधानी में लॉकडाउन का पालन सख्ती से किया जाएगा। लॉकडाउन के साथ ही जिले की सीमा सील कर दी गई है। पटना शहर में बैरिकेडिंग का काम रात 12 बजे के बाद शुरू कर दिया गया जो आज सुबह पूरा भी हो गया। लॉकडाउन के दौरान सड़क पर सुबह में मॉर्निंग वॉक करने पर भी रोक लगा दी गई है। 


जिला प्रशासन ने कहा है कि बेवजह पैदल घूमने वालों और निजी वाहन से निकलने पर कार्रवाई होगी। इसके लिए सभी मजिस्ट्रेटों और पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि सरकार के आदेश को हर स्तर पर सख्ती से लागू कराएं ताकि कोरोना महामारी की दूसरी लहर को रोका जा सके। बिहार सरकार द्वारा आदेश जारी होने के बाद जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी उपेन्द्र शर्मा ने यह आदेश दिया है।  


किसी जरूरी काम से किसी को बाहर निकलना है तो उन्हें जिला प्रशासन से ई-पास लेना होगा। जिला प्रशासन की वेबसाइट पर पास के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पास जारी होने पर उसका प्रिंट निकालकर प्रयोग किया जा सकेगा। वहीं, जिन्हें निकलने की अनुमति आदेश के तहत दी गई है उन्हें जिला प्रशासन से पास की जरूरत नहीं पड़ेगी लेकिन उन्हें अपना पहचान पत्र साथ में रखना होगा। शहर में निजी वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। 

पटना में लॉकडाउन तोड़ने पर पुलिस नहीं छोड़ेगी, जिले की सीमा सील.. पास के लिए ऐसे ऑनलाइन अप्लाई करें


लॉकडाउन को लेकर पटना में 50 जगहों पर पुलिस चेक पोस्ट बनाये गये हैं। एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने कहा है कि सुबह से लेकर शाम तक पुलिस ऑन रोड रहेगी। दोपहर दो बजे से लेकर दस बजे तक फिर रात के दस बजे से लेकर सुबह के पांच बजे तक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगायी जाएगी। एसएसपी ने डीएसपी से लेकर थानेदारों को अलर्ट रहने और लॉकडाउन के नियमों का पालन करवाने के निर्देश दिये हैं। आज सुबह से ही एसएसपी समेत अन्य पुलिस अफसर फील्ड में निकल चुके हैं। दिन के 11 बजे के बाद अगर कोई भी दुकान खुली मिली तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स