ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

पटना के इन इलाकों में आज पॉवर कट, कई घंटे गुल रहेगी बिजली

PATNA : बैरिया के पास बने नए बस स्टैंड के पास लाइन को ऊंचा करने को मंगलवार को बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी की ओर से 132 केवी फतुहा-गायघाट-कटरा लाइन को 11 घंटे तक बंद रखा जाएगी. इस

पटना के इन इलाकों में आज पॉवर कट, कई घंटे गुल रहेगी बिजली
Anamika
2 मिनट

PATNA : बैरिया के पास बने नए बस स्टैंड के पास लाइन को ऊंचा करने को मंगलवार को बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी की ओर से 132 केवी फतुहा-गायघाट-कटरा लाइन को 11 घंटे तक बंद रखा जाएगी.

 इस दौरान गायघाट ग्रिड से बिजली की आपूर्ति नहीं की जा सकेगी. इस कारण मीणा बाजार व सैदपुर सबस्टेशन की बिजली आपूर्ति बाधित हो जाएगी और इसे राजेंद्र नगर सब स्टेशन से बिजली की आपूर्ति होगी. लाइन को ऊंचा करने का काम सुबह 7 बजे शुरू होगा. सुबह 10 बजे तक लोड कम होने के कारण राजेंद्र नगर सबस्टेशन यह अतिरिक्त लोड ले लेगा.

 लेकिन उसके बाद लोड सेटिंग करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में बारी-बारी से लोड सेटिंग की जाएगी. जिसके कारण मीणा बाजार और सैदपुर सब स्टेशन से संबंधित क्षेत्रों से 3 से 4 घंटे तक बिजली गुल रहेगी. इसमें महाराजगंज, पश्चिमी दरवाजा, महेशपुर, छोटा बाजार, मुगलपुरा, चौक सिटी, नयागांव, बहादुरपुर बगीचा, साकेतपुरी, पंचवटी नगर, कस्तूरबा नगर, जय महावीर कॉलोनी, रामपुर रोड आदि शामिल है. इन इलाकों में लोड सेटिंग व रोटेशन के आधार पर थोड़ी देर के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहने की आशंका है.