ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

पटना में वकील की पीट-पीटकर हत्या, डांसर के साथ छेड़खानी का किया था विरोध

PATNA: शादी समारोह में कुछ युवक डांसरों के साथ छेड़खानी कर रहे थे. लेकिन जब इसका विरोध एक वकील ने किया तो युवकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. यह घटना दनियावां मोड़ के पास हुई है.

पटना में वकील की पीट-पीटकर हत्या, डांसर के साथ छेड़खानी का किया था विरोध
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: शादी समारोह में कुछ युवक डांसरों के साथ छेड़खानी कर रहे थे. लेकिन जब इसका विरोध एक वकील ने किया तो युवकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. यह घटना दनियावां मोड़ के पास हुई है. 

मसौढ़ी में थे वकील

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक वकील मसौढ़ी व्यवहार न्यायालय में काम करते थे. वह रहमतगंज के रहने वाले थे. वह एक बारात नालंदा  गए थे. युवक स्टेज पर चढ़ गए और डांसरों के साथ छेड़खानी करने लगे. इसका विरोध वकील समेत कई लोगों ने किया. जिससे विवाद बढ़ गया. उन युवकों को बारात पार्टी ने दो-चार थप्पड़ मार दिए. जिसके बाद युवक वहां से चले गए और दनियावां मोड़ के पास करीब तीन दर्जन लोग बारात पार्टी से बदला लेने के लिए लाठी-डंडे के साथ घात लगाकर बैठ गए. जैसे ही बारात लौट कर आई तो वकील पर हमला कर दिया.

कई लोग घायल

इस हमले में घटनास्थल पर ही वकील की मौत हो गई है. जबकि हमले में 5 लोग घायल हो गए है. सभी घायलों को स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. वकील के परिजनों ने 8 अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कराया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.


टैग्स