ब्रेकिंग
Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट✦Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार

Patna News: अमृत भारत योजना के तहत पटना जंक्शन का बड़ा कायाकल्प होने जा रहा है। 6000 वाहनों की स्मार्ट पार्किंग, दो नए एंट्री मार्ग और डिजिटल सुविधाओं से यात्रियों को जाम से राहत मिलेगी।

Patna News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna News: पटना जंक्शन को अमृत भारत योजना के तहत आधुनिक स्वरूप देने के लिए सर्कुलेटिंग एरिया के पुनर्विकास का मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है। इस योजना के तहत करीब 1.70 लाख वर्गफीट में एक विशाल और अत्याधुनिक परिसर विकसित किया जाएगा। इस मेगा प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा आकर्षण दूध मार्केट से लेकर जीपीओ गोलंबर तक बनने वाली आधुनिक पार्किंग होगी, जहां एक साथ 6000 गाड़ियां खड़ी की जा सकेंगी।


नई व्यवस्था के लागू होने के बाद पटना जंक्शन पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे के प्लान के अनुसार, अब जंक्शन पर प्रवेश के दो रास्ते होंगे—एक मौजूदा मार्ग महावीर मंदिर की ओर से और दूसरा जीपीओ गोलंबर की ओर से सीधे स्टेशन परिसर में खुलेगा। इससे पूर्व और पश्चिम दिशा से आने वाले यात्रियों को लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। ट्रैफिक का दबाव बंटने से महावीर मंदिर के सामने की सड़क पर भी भीड़ कम होगी और लंबे समय तक लगने वाले जाम से स्थायी निजात मिलने की उम्मीद है।


इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लागू करने के लिए रेलवे बोर्ड ने शुरुआती कदम भी उठा लिए हैं। स्टेशन परिसर में मौजूद पावर हाउस और संचार कार्यालय को करबिगहिया की ओर शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए 20 करोड़ रुपये के फंड को मंजूरी मिल चुकी है। दानापुर रेलमंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ के अनुसार, पावर हाउस शिफ्टिंग का टेंडर जल्द जारी किया जाएगा। इसके बाद लगभग 1.30 लाख वर्गफीट अतिरिक्त जमीन पार्किंग विस्तार के लिए उपलब्ध हो जाएगी, जिसका प्रस्ताव मई में रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा।


रेलवे इस पार्किंग व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल और स्मार्ट बनाने की तैयारी में है। नई प्रणाली के तहत यात्री मोबाइल ऐप या वेबसाइट के जरिए पहले से ही पार्किंग स्लॉट बुक कर सकेंगे। साथ ही डिजिटल पेमेंट, फास्टैग और QR कोड के माध्यम से भुगतान की सुविधा मिलेगी, जिससे नकद लेनदेन की जरूरत खत्म हो जाएगी। नियमित यात्रियों के लिए रियायती दरों पर मंथली पास भी उपलब्ध कराया जाएगा। पूरे परिसर में हाई-डेफिनिशन कैमरे और ट्रैकिंग सिस्टम लगाए जाएंगे, जिससे वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता