ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

पटना हाईकोर्ट की तरफ से जजों की नियुक्ति के लिए भेजे नामों को सुप्रीम कोर्ट ने लौटाया, वकील और न्यायिक सेवा से बनाये जाने हैं जज

PATNA : पटना हाईकोर्ट कोलेजियम की तरफ से जजों की नियुक्ति के लिए भेजे गए नामों को सुप्रीम कोर्ट ने वापस कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कि कोलेजियम ने हाईकोर्ट कोलेजियम की तरफ से की ग

पटना हाईकोर्ट की तरफ से जजों की नियुक्ति के लिए भेजे नामों को सुप्रीम कोर्ट ने लौटाया, वकील और न्यायिक सेवा से बनाये जाने हैं जज
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पटना हाईकोर्ट कोलेजियम की तरफ से जजों की नियुक्ति के लिए भेजे गए नामों को सुप्रीम कोर्ट ने वापस कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कि कोलेजियम ने हाईकोर्ट कोलेजियम की तरफ से की गई अनुशंसा को नए सिरे से नाम तय करने के लिए वापस किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक साल पहले पटना हाईकोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस एपी शाही, जस्टिस ज्योति सरन और जस्टिस राकेश कुमार की कोलेजियम ने वकील कोटे और न्यायिक सेवा कोटे से जजों की नियुक्ति के लिए जिन नामों की अनुशंसा की थी उसे वापस कर दिया गया है। 


सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने अब पटना हाईकोर्ट के मौजूदा कोलेजियम को नए सिरे से नाम भेजने के लिए कहा है। मौजूदा कोलेजियम में चीफ जस्टिस संजय करोल, जस्टिस दिनेश सिंह, जस्टिस हेमंत श्रीवास्तव शामिल हैं। हाईकोर्ट में जजों के स्वीकृत 53 पद हैं और मौजूदा समय में 23 ही कार्यरत हैं। इनमें 18 वकील कोटे से और 5 न्यायिक कोटे से हैं। अगले महीने जस्टिस दिनेश सिंह भी रिटायर होने वाले हैं लिहाजा अब वकील कोटे और न्यायिक कोटे से जजों की नियुक्ति प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की आवश्यकता है। 


पिछली बार हाईकोर्ट कोलेजियम की तरफ से जो नाम भेजे गए थे उनमें वकील कोटे से अमित श्रीवास्तव, पियूष लाल, कुमार मनीष, अमित पवन, जेके वर्मा, राजकुमार, संदीप कुमार, शिल्पा सिंह, मनीष कुमार, संजय गिरी, अर्चना खोपड़े, डॉ अंशुमान, राशिद इजहार, ख़ातिम रजा और मृगांक मौली का नाम भेजा गया था। न्यायिक सेवा के कोटे से आठ वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों के नाम की अनुशंसा की गई थी लेकिन अब इन सब को निराशा हाथ लगी है। अब पटना हाईकोर्ट कोलेजियम नए सिरे से जजों की नियुक्ति के लिए नामों की अनुशंसा करेगा।