ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

हाईकोर्ट ने मेयर सीता साहू से मांगा जवाब, अविश्वास प्रस्ताव मामले में मेयर को नोटिस जारी

PATNA : अविश्वास खत्म होने के बाद भी पटना की मेयर सीता साहू की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. पटना हाई कोर्ट ने पटना की मेयर सीता साहू के विरुद्ध लाये गए अविश्वास प्रस्ताव के

हाईकोर्ट ने मेयर सीता साहू से मांगा जवाब, अविश्वास प्रस्ताव मामले में मेयर को नोटिस जारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  अविश्वास खत्म होने के बाद भी पटना की मेयर सीता साहू की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. पटना हाई कोर्ट ने पटना की मेयर सीता साहू के विरुद्ध लाये गए अविश्वास प्रस्ताव के पराजित हो जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए मेयर सीता साहू को नोटिस जारी कर दिया है.  न्यायमूर्ति शिवाजी पांडेय की पीठ ने उक्त मामले पर सुनवाई करते हुए पटना नगर निगम से जवाब तलब भी किया है.


पटना की डिप्टी मेयर मीरा देवी द्वारा पटना हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है. याचिका में प्रचंड भ्रष्टाचार समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए गए हैं. याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि मेयर ने कोविड -19 महामारी के दौरान पटना के गरीब और जरूरतमंद निवासियों को सहायता करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया.


याचिका अधिवक्ता सिद्धार्थ प्रसाद और ओमप्रकाश कुमार के जरिए दाखिल की गई है. याचिका के जरिये इस मामले के लंबित रहने तक पटना के मेयर के कामकाज पर रोक लगाने का भी आग्रह किया गया है. इस मामले पर आगे की सुनवाई हाईकोर्ट में चार सप्ताह बाद होगी. बता दें कि मेयर सीता साहू अविश्वास प्रस्ताव की अग्नि परीक्षा में सफल हुई थीं.


मेयर सीता साहू के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया था. 75 में 41 पार्षदों ने चिट्ठी लिखकर सीता साहू के प्रति असंतोष जताया था. इस तरह से पिछले दो हफ्ते से नगर निगम में चल रही रसाकसी खत्म हो गई थी. लेकिन मामला हाईकोर्ट पहुंचने के बाद एक बार फिर से महापुर की मुश्किलें बढ़  गई हैं.