ब्रेकिंग
मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें

पटना को मिली नई फोरलेन: एयरपोर्ट के दोनों गेट हुए पहले से अधिक सुगम और नजदीक

सड़क के मध्य डिवाइडर पर पौधारोपण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी पटना दौरे से पहले इस सड़क को पूर्ण रूप से तैयार कर लिया गया है। एयरपोर्ट टर्मिनल भवन के सामने वाली सड़क को भी चौड़ा कर दिया गया है..

bihar
पटना में नई फोरलेन की सौगात
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना में यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाने की दिशा में नीतीश सरकार ने अहम कदम उठाया है। पटना राजधानी को एक नई फोरलेन की सौगात मिली है। जिससे न केवल जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (पटना एयरपोर्ट) के दोनों प्रवेश द्वार अब पहले की तुलना में काफी नजदीक हो गए हैं, बल्कि कई प्रमुख संस्थानों और इलाकों को जोड़ने में भी यह सड़क अहम साबित हो रही है।


10 करोड़ की लागत से बना फोरलेन

करीब ₹10 करोड़ की लागत से बनी यह नई सड़क कंफेड कार्यालय से शुरू होकर वीआईटी मेसरा के मुख्य भवन से गुजरते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र से जा मिलती है। इस मार्ग के बनने से अब एयरपोर्ट से वेटनरी कॉलेज की ओर होकर लंबा चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं रह गई है। नई सड़क दूसरे गेट को सीधे जगदेव पथ और जिला परिवहन कार्यालय की ओर जोड़ती है।


यातायात में बड़ा बदलाव

इस फोरलेन सड़क के चालू हो जाने से एयरपोर्ट, आलू अनुसंधान केंद्र, बामेती, फुलवारीशरीफ गुमटी, और जगदेव पथ जैसे इलाकों तक पहुंचना आसान हो गया है। अब वाहन चालकों को बीएमपी (बिहार मिलिट्री पुलिस) और वेटनरी कॉलेज जैसे मार्गों का सहारा लेने की जरूरत नहीं है। लोगों के लिए सड़क खोल दी गई है, जिससे आम लोगों को काफी राहत मिल रही है और यात्रा का समय भी कम हुआ है।


सौंदर्यीकरण कार्य भी जारी

सड़क के मध्य डिवाइडर पर पौधारोपण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी पटना दौरे से पहले इस सड़क को पूर्ण रूप से तैयार कर लिया गया है। एयरपोर्ट टर्मिनल भवन के सामने वाली सड़क को भी चौड़ा कर दिया गया है, जिससे वहां से वेटनरी कॉलेज की ओर जाने वाले मार्ग में भी सड़क की मरम्मत की गयी है।


जाम बना अब भी चिंता का विषय

हालांकि सड़क के बन जाने के बावजूद एयरपोर्ट टर्मिनल के पास जाम की समस्या बनी हुई है। वर्तमान में एयरपोर्ट की ओर तीन दिशाओं से पटेल गोलंबर, शेखपुरा मोड़, और एयरपोर्ट सेा गाड़ियां आ रही हैं, जिससे यहां एक असंगठित चौराहा बन गया है। यहां सड़कें अब सिक्सलेन से भी अधिक चौड़ी हो चुकी हैं, लेकिन ट्रैफिक नियंत्रण की कोई प्रभावी रणनीति अब तक लागू नहीं की गई है। अगर जल्द कोई योजना नहीं बनाई गई, तो यह क्षेत्र लगातार ट्रैफिक जाम की समस्या से ग्रसित रहेगा। नूतन राजधानी पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि"फोरलेन सड़क का निर्माण पूर्ण हो चुका है और इसके उपयोग से आवागमन में उल्लेखनीय सुधार होगा।" उन्होंने यह भी बताया कि आगे ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर भी विभाग प्रयासरत है।


टैग्स