ब्रेकिंग
शादी से 27 दिन पहले पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका पर 3 घंटे तक रोड जाम, 14 दिसंबर को जाने वाली थी बारात✦वैशाली में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक में मारी टक्कर, 7 साल के मासूम की मौत; 5 KM लंबा जाम✦मेरा नाम और फोटो दिखाना, पुलिस कुछ नहीं करेगी..भोजपुरी सिंगर विनोद बेदर्दी का वीडियो वायरल, साइबर पुलिस ने भेजा नोटिस✦नीतीश सेतु को लेकर सियासत तेज, तेजस्वी की अक्षयवट राय तो तेज प्रताप-रोहिणी की लालू के नाम की मांग✦नीतीश सेतु नामकरण पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- अक्षयवट राय के नाम पर होना था पुल का नाम✦शादी से 27 दिन पहले पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका पर 3 घंटे तक रोड जाम, 14 दिसंबर को जाने वाली थी बारात✦वैशाली में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक में मारी टक्कर, 7 साल के मासूम की मौत; 5 KM लंबा जाम✦मेरा नाम और फोटो दिखाना, पुलिस कुछ नहीं करेगी..भोजपुरी सिंगर विनोद बेदर्दी का वीडियो वायरल, साइबर पुलिस ने भेजा नोटिस✦नीतीश सेतु को लेकर सियासत तेज, तेजस्वी की अक्षयवट राय तो तेज प्रताप-रोहिणी की लालू के नाम की मांग✦नीतीश सेतु नामकरण पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- अक्षयवट राय के नाम पर होना था पुल का नाम

PATNA: मंदिरी के युवक की बांस घाट में डूबने से मौत, देर से पहुंची SDRF-NDRF टीम, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा

पटना के बांस घाट पर गंगा नदी में डूबने से मंदिरी के रहने वाले मोहम्मद शमशेर की मौत हो गयी। SDRF और NDRF के देरी से पहुंचने पर नाराज लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और हंगामा मचाया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को शांत करवाया।

Bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गंगा नदी में नहाने के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना बांस घाट की हैं, जहां मंदिरी के रहने वाले 40 वर्षीय मोहम्मद शमशेर अपने दोस्त सन्नी के साथ नहाने गया हुआ था। 


स्नान करने के दौरान दोनों गंगा नदी के गहरे पानी में डूबने लगे। तभी सन्नी जोर-जोर से चिल्लाने लगा उसकी आवाज सुनकर वहां मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने के लिए गंगा नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने किसी तरह सन्नी को तो डूबने से बचा लिया लेकिन मोहम्मद शमशेर को नहीं बचा सके। इस दौरान बांस घाट पर अफरा-तफरी मच गयी। लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 


दो घंटे तक एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने खोजबीन की जिसके बाद शमशेर की लाश गंगा नदी से बरामद किया गया। शमशेर की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के भाई मोहम्मद शमशाद का आरोप है कि भाई की खोजबीन काफी देरी से शुरू हुई जिसके कारण उनकी मौत हो गयी। वही पत्नी कुरैशी खातून का कहना है कि यदि समय से खोजबीन हुई होती तो शमशेर की जान बच सकती थी। गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने करीब 3 घंटे तक मुख्य मार्ग को जाम कर दिया जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित ह

टैग्स