ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 23 एजेंडों पर मुहर, PM मोदी के 25 साल के कार्यकाल की CM ने की चर्चा✦लाखों अभ्यर्थियों को झटका... BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा फिर स्थगित, जल्द जारी होगा नया डेट✦नाइटी पहनकर एंबुलेंस से पहुंचे चोर, गैस कटर से SBI ATM काटकर कैश लेकर फरार, वायरल CCTV फुटेज देखिये✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 23 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦नालंदा में प्रभारी हेडमास्टर निलंबित, क्लास में सोते मिले शारीरिक शिक्षक पर भी होगी कार्रवाई✦सम्राट कैबिनेट की बैठक में 23 एजेंडों पर मुहर, PM मोदी के 25 साल के कार्यकाल की CM ने की चर्चा✦लाखों अभ्यर्थियों को झटका... BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा फिर स्थगित, जल्द जारी होगा नया डेट✦नाइटी पहनकर एंबुलेंस से पहुंचे चोर, गैस कटर से SBI ATM काटकर कैश लेकर फरार, वायरल CCTV फुटेज देखिये✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 23 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦नालंदा में प्रभारी हेडमास्टर निलंबित, क्लास में सोते मिले शारीरिक शिक्षक पर भी होगी कार्रवाई

चिकित्सक दिवस पर हेल्थ इंस्टीट्यूट में 15 जुलाई तक फ्री इलाज, अबतक 567 मरीजों का हुआ उपचार

Patna News: पटना के बेउर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एजुकेशन एंड रिसर्च में चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य में 15 जुलाई तक निःशुल्क स्वास्थ्य पखवारा चल रहा है, जिसमें अब तक 567 मरीजों का इलाज किया जा चुका है।

Patna News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: चिकित्सक-दिवस के उपलक्ष्य में विगत 1 जुलाई से, बेउर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एजुकेशन ऐंड रिसर्च में आयोजित ' निःशुल्क स्वास्थ्य-पखवारा' में, अबतक 567 मरीज़ों के उपचार किए गए हैं। स्वास्थ्य पखवारा में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक 'बाह्य-रोगी-विभाग' में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा, सभी प्रकार के रोगों के उपचार की निःशुल्क व्यवस्था की गयी है। 


संस्थान के निदेशक प्रमुख डॉ. अनिल सुलभ ने बताया है कि पखवारा के अंतर्गत संस्थान के विभिन्न विभागों में, सभी प्रकार के रोगों के साथ, नेत्र-जाँच, एक्स-रे, सभी प्रकार की पथोलौजिकल जाँच, फ़िज़ियोथेरापी, स्पीचथेरापी, विकलांगता-जाँच, श्रवण-जाँच आदि की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। 


वरिष्ठ चिकित्सक डा वरुण कुमार शरण, डा संजीत कुमार, डा अभिलाषा कुमारी, डा आदित्य ओझा, डा देवराज, डा संतोष कुमार सिंह, डा नीतीश भारद्वाज, डा नेहा कुमारी आदि चिकित्सक और थेरापिसट्स अपनी नियमित सेवा दे रहे हैं। 15 जुलाई को पखवारा का समापन-समारोह आयोजित किया जाएगा, किंतु बाह्य-रोगी-विभाग समेत सभी चिकित्सकीय विभाग अपनी सेवाएँ देते रहेंगे।

चिकित्सक दिवस पर हेल्थ इंस्टीट्यूट में 15 जुलाई तक फ्री इलाज, अबतक 567 मरीजों का हुआ उपचार

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता