ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासाजन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिसबिहार में इंवेस्टमेंट का दिखावा ! तीन मंत्रियों को 'दुबई' से आया बुलावा... AIM Congress 2026 में होंगे शामिल, निवेशकों को देंगे न्योता, बड़ा सवाल- निवेशक आएंगे या...? नेपाल में भूस्खलन के बाद बढ़ा गंडक में फ्लैश फ्लड का खतरा, उत्तर बिहार में अलर्ट; तटबंधों पर चौकसीसारण के माही नदी का तटबंध टूटने से 8 गांव प्रभावित, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने लिया जायजामुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासाजन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिसबिहार में इंवेस्टमेंट का दिखावा ! तीन मंत्रियों को 'दुबई' से आया बुलावा... AIM Congress 2026 में होंगे शामिल, निवेशकों को देंगे न्योता, बड़ा सवाल- निवेशक आएंगे या...? नेपाल में भूस्खलन के बाद बढ़ा गंडक में फ्लैश फ्लड का खतरा, उत्तर बिहार में अलर्ट; तटबंधों पर चौकसीसारण के माही नदी का तटबंध टूटने से 8 गांव प्रभावित, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने लिया जायजा

पटना में बाढ़ का कहर जारी, अर्धनारीश्वर मंदिर में तेजी से घुस रहा पानी, श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

पटना में गंगा के साथ पुनपुन और दरधा नदी उफान पर हैं। चंडासी के बाद अर्धनारीश्वर मंदिर में भी बाढ़ का पानी तेजी से प्रवेश कर रहा है, जिसके चलते मंदिर के दरवाजे बंद कर श्रद्धालुओं की एंट्री रोक दी गई है।

बिहार न्यूज
चंडासी मंदिर हवन कुंड में घुसा बाढ़ का पानी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना जिले में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। पटना में गंगा नदी के साथ-साथ पुनपुन और दरधा नदी भी पूरे उफान पर हैं। नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण पटना के कई इलाकों में पानी फैल गया है। चंडासी गांव के बाद अब वहां के अर्धनारीश्वर मंदिर परिसर में भी बाढ़ का पानी तेजी से प्रवेश कर रहा है।  


पानी तेजी से बढ़ने के कारण मंदिर के सभी दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। मंदिर के आसपास बड़ी मात्रा में पानी जमा हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों और पूजा-पाठ के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


सड़कों के बाद गांवों का संपर्क टूटा

पुनपुन और दरधा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण चंडासी इलाके में स्थिति गंभीर होती जा रही है। सबसे पहले सड़कों पर पानी का दबाव बढ़ा और कई जगह सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके बाद दर्जनों गांवों का संपर्क भी प्रभावित हो गया। अब बाढ़ का पानी अर्धनारीश्वर मंदिर की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मंदिर परिसर से पहले बनाए गए सैकड़ों हवन कुंड भी पानी में डूब गए हैं। धीरे-धीरे पानी मंदिर के मुख्य हिस्से की ओर बढ़ रहा है।


मंदिर के चारों तरफ पानी ही पानी

108 फीट ऊंची भव्य अर्धनारीश्वर प्रतिमा यहां स्थापित किया गया है, जो दुनियां की सबसे बड़ी प्रतिमा है। अर्धनारीश्वर मंदिर के आसपास बाढ़ का पानी फैल जाने से पूरे इलाके में जलजमाव की स्थिति बन गई है। मंदिर के चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। हवन कुंड में जमा पानी में कुछ बच्चों के स्नान करने का दृश्य भी सामने आया है।


बाढ़ के कारण आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं, मंदिर में पूजा-पाठ के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी फिलहाल प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने और बाढ़ के पानी के बीच जाने से बचने की अपील की जा रही है।

पटना से लिंगम की रिपोर्ट

टैग्स