ब्रेकिंग
पत्नी और ससुराल वालों पर पति ने लगाया प्रताड़ना और जमीन हड़पने का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार पटना में चुनावी सभा के दौरान 'विजय थलापति' कहने पर युवक पर भड़के मनोज तिवारी, जन सुराज के समर्थन में नारे लगाने पर हुआ हंगामाभाई के जेल जाने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं-तेज प्रताप की गिरफ्तारी..सम्राट सरकार की तानाशाहीकोर्ट के आदेश पर दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव, मंत्री से पैसा खाने का आरोप सम्राट चौधरी को 'सड़क छाप गुंडा' कहे जाने पर भड़के रोहित सिंह, कहा..तेजस्वी यादव खुद 'लफुआ' हैपत्नी और ससुराल वालों पर पति ने लगाया प्रताड़ना और जमीन हड़पने का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार पटना में चुनावी सभा के दौरान 'विजय थलापति' कहने पर युवक पर भड़के मनोज तिवारी, जन सुराज के समर्थन में नारे लगाने पर हुआ हंगामाभाई के जेल जाने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं-तेज प्रताप की गिरफ्तारी..सम्राट सरकार की तानाशाहीकोर्ट के आदेश पर दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव, मंत्री से पैसा खाने का आरोप सम्राट चौधरी को 'सड़क छाप गुंडा' कहे जाने पर भड़के रोहित सिंह, कहा..तेजस्वी यादव खुद 'लफुआ' है

Patna News: पटना में कम विजिबिलिटी के कारण इंडिगो की फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट, कई उड़ानें लेट

Patna News: पटना में बुधवार की सुबह घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण कोलकाता से आ रही इंडिगो फ्लाइट को वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया। साथ ही पटना आने-जाने वाली कई उड़ानें भी विलंबित रहीं।

Patna News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना में बुधवार की सुबह बेहद कम दृश्यता के कारण हवाई सेवाएं बाधित रहीं। खराब मौसम के चलते कोलकाता से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E713 को पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। सुरक्षा कारणों से विमान को वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया।


फ्लाइट में सवार यात्रियों को सुरक्षित वाराणसी पहुंचाया गया, जहां एयरलाइन द्वारा उन्हें आगे की यात्रा को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई। मौसम विभाग के अनुसार, पटना में दृश्यता 100 मीटर से भी कम दर्ज की गई, जिसके चलते विमानों की लैंडिंग जोखिम भरी हो गई थी।


मौसम का असर केवल एक उड़ान तक सीमित नहीं रहा। पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने और वहां लैंड करने वाली कई अन्य फ्लाइट्स भी प्रभावित हुईं। इंडिगो की कई उड़ानें निर्धारित समय से देरी से चलीं या पहुंचीं।


विलंब से रवाना होने वाली उड़ानें

पटना से बेंगलुरु: फ्लाइट संख्या 6E805, 40 मिनट की देरी

पटना से पुणे: फ्लाइट संख्या 6E126, 19 मिनट की देरी

पटना से मुंबई: फ्लाइट संख्या 6E2167, 57 मिनट की देरी


विलंब से पटना पहुंची उड़ानें

बेंगलुरु से पटना: फ्लाइट संख्या 6E6277, 24 मिनट की देरी

मुंबई से पटना: फ्लाइट संख्या 6E2043, 36 मिनट की देरी


पटना एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। मौसम सामान्य होने पर उड़ान संचालन बहाल कर दिया जाएगा। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी उड़ान की ताज़ा जानकारी एयरलाइन की वेबसाइट या कस्टमर केयर से प्राप्त करें।

टैग्स