ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़: लाखों रुपए लेने के बाद FIITJEE ने बंद किया कोचिंग, कोतवाली थाना पहुंचा मामला

PATNA: हर गार्जियन का सपना होता है कि उनका बच्चा IIT से पढ़ने के बाद इंजीनियर बने। अपने बच्चों की पढ़ाई पर वो लाखों रुपये खर्च करते हैं। बच्चों को आईआईटी की तैयारी के लिए अच्छे कोच

BIHAR POLICE
छात्र और अभिभावक परेशान
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: हर गार्जियन का सपना होता है कि उनका बच्चा IIT से पढ़ने के बाद इंजीनियर बने। अपने बच्चों की पढ़ाई पर वो लाखों रुपये खर्च करते हैं। बच्चों को आईआईटी की तैयारी के लिए अच्छे कोचिंग संस्थान में भेजते हैं। लेकिन जब लाखों रूपये जमा करने के बाद यह पता चले कि जिस कोचिंग में उन्होंने अपने बच्चे का एडमिशन कराया वो बंद हो गया है तब उन पर क्या गुजरती होगी। 


ऐसा ही एक मामला बिहार की राजधानी पटना से तब सामने आई जब छात्रों का हुजूम शिकायत लेकर कोतवाली थाना पहुंच गया। मामला  कंकड़बाग इलाके की जहां बिना छात्रों और अभिभावकों की सूचित किये ही FIITJEE कोचिंग सेंटर अचानक बंद कर दिया गया।


जिससे JEE मेन की तैयारी कर रहे करीब 200 छात्र काफी परेशान हैं। कोतवाली थाने में छात्रों ने शिकायत दर्ज करायी है। छात्रों ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाली थाने पहुंचे छात्रों का कहना था कि कोचिंग बंद करने से पहले कहा गया था कि गार्जियन को लेकर आना। जब हम अपने माता-पिता के साथ वहां पहुंचे तब पता चला कि कोचिंग को बंद कर दिया गया है। एडमिशन के समय हरेक बच्चों से 4 लाख रुपया लिया गया था। बच्चों से करोड़ों रुपये लेने के बाद कोचिंग का मालिक फरार हो गया। 


FIITJEE कोचिंग सेंटर कंकड़बाग ब्रांच में 4 शिक्षक दिखे वो भी काफी परेशान थे। उनकों भी 4 महीने से सैलरी नहीं दी गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कोचिंग के कुछ कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वही कोतवाली थाने के थानाध्यक्ष राजन कुमार का कहना है कि छात्रों की ओर से इस संबंध में आवेदन दिया गया है। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। FIITJEE कोचिंग के कुछ कर्मियों को पूछताछ के लिए थाने पर लाया गया है। पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें