ब्रेकिंग
Bihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत'सम्राट चौधरी को हटाकर CM बनेंगे चिराग पासवान!' LJP (रामविलास) की बैठक में बड़ा ऐलान'NRI नेता' वाले बयान को लेकर संजय झा पर तेजस्वी ने किया पलटवार, कहा..'बीजेपी ने JDU को खत्म करने के लिए भेजा था, नीतीश जी को ही बर्बाद कर दिए'नवजातों की खरीद-बिक्री का काला खेल बेनकाब… गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, नवजात समेत 12 लाख कैश और वाहन बरामदBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत'सम्राट चौधरी को हटाकर CM बनेंगे चिराग पासवान!' LJP (रामविलास) की बैठक में बड़ा ऐलान'NRI नेता' वाले बयान को लेकर संजय झा पर तेजस्वी ने किया पलटवार, कहा..'बीजेपी ने JDU को खत्म करने के लिए भेजा था, नीतीश जी को ही बर्बाद कर दिए'नवजातों की खरीद-बिक्री का काला खेल बेनकाब… गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, नवजात समेत 12 लाख कैश और वाहन बरामद

PATNA: इंजीनियर के बंद घर से 50 लाख की चोरी, मोकामा गया था पूरा परिवार

पटना के ट्रांसपोर्ट नगर में जल संसाधन विभाग के इंजीनियर के बंद घर में घुसकर 50 लाख की चोरी कर ली, चोरों ने खिड़की-गेट तोड़कर पूरे घर को खंगाला। CCTV में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस

Bihar
CCTV में कैद हुए चोर
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिहार में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित वृंदावन कॉलोनी से निकल सामने आ रही है। जहां अज्ञात बदमाशों ने बंद घर को निशाना बनाया है। जल संसाधन विभाग के इंजीनियर चंदन कुमार के बंद घर में घुसकर घर के पूरे सामान को खंगाल डाला और 50 लाख की संपत्ति चोरी करके मौके से फरार हो गये। घटना की तस्वीर घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। 


जिसे देखकर हर कोई हैरान है। जो सीसीटीवी सामने आई है, उसमें चोर लोहे की खंटी से खिड़की को तोड़ता दिख रहा है। इस दौरान वह दरवाजे को भी तोड़ने की कोशिश करते नजर आ रहा है। खिड़की दरवाजे तोड़कर वह घर में घूसा और कमरे में रखे गोडरेज आलमारी, घर में बने बॉक्स, दिवान पलंग, बक्शा, सुटकेस सब कुछ खोलकर उसमें रखे सामान को इधर-उधर बिखेर दिया और उसमें रखे जरूरी कीमती सामान को अलग कर लिया। 


बुधवार की रात चोरों ने एक-एक रूम के खंगाल डाला और करीब 50 लाख रुपये कीमत का सोने-चांदी का गहना चोरी करके नौ दो ग्यारह हो गया। लोहे की खंटी से उसने दरवाजा और खिड़की तोड़ा लेकिन इसकी आवाज आस-पास में रहने वाले पड़ोसियों को नहीं सुनाई दिया। चोर बड़े आराम से भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये। चोरों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है लेकिन किसी का चेहरा नहीं दिख रहा है।


चोरों ने चेहरे पर सफेद कपड़ा ढक लिया था जिसके कारण पहचान करना मुश्किल साबित हो रहा है। घटना बुधवार की रात की है। जब जल संसाधन विभाग के इंजीनियर चंदन मोकामा से अपने घर पहुंचे तब कमरे का नजारा देख पैरों तले जमीन खिसक गई। बता दें कि चंदन पूरे परिवार के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोकामा गये हुए थे और घर पर कोई नहीं था। चोरों ने रेकी कर ली थी कि घर में कोई नहीं है जिसके बाद इस भीषण चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। 


जीनियर चंदन जब गुरुवार की सुबह मोका्मा से पटना स्थित अपने घर पर आए तो देखा कि दोनों कमरे का सामान बिखरा हुआ है और अलमीरा टूटा हुआ है। जिसे देखकर उन्हें यह पता लग गया था कि घर में चोरी हुई है। उन्होंने तुरंत इस घटना की सूचना अगमकुआं थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस भी सीसीटीवी और घर की स्थिति को देखकर हैरान रह गयी। 


थाना प्रभारी नीरज कुमार झा ने बताया कि इंजीनियर चंदन की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। कितने की चोरी हुई है इसका आकलन किया जा रहा है। हालांकि पीड़ित 50 लाख की चोरी का अनुमान लगा रहे है। पुलिस घर में लगे सीसीटीवी को खंगालने में लगी है। घर के बाहर और मुहल्ले में लगे कैमरे को भी देखा जा रहा है। चोर की पहचान की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लगी हुई है।