ब्रेकिंग
खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन

Patna Power Museum: पटना में बनेगा देश का पहला और दुनिया का चौथा पावर म्यूजियम, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; कवायद हुई तेज

पटना के करबिगहिया स्थित बंद पड़े थर्मल पावर प्लांट की जमीन पर देश के पहले और दुनिया के चौथे ऊर्जा संग्रहालय के निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री के सलाहकार अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में परियोजना पर विस्तृत समीक्षा की गई।

Patna Power Museum
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Power Museum: पटना में गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सलाहकार एवं बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रस्तावित ऊर्जा संग्रहालय (पावर म्यूजियम) परियोजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। 


बैठक में ऊर्जा विभाग के सचिव तथा बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार भी उपस्थित रहे।


अधिकारियों ने परियोजना की विस्तृत प्रस्तुति देते हुए इसकी संरचना, उद्देश्य और कार्ययोजना पर जानकारी दी। बैठक के दौरान महानिदेशक ने ऊर्जा संग्रहालय की निर्माण अवधि, चयनित एजेंसी की योग्यता और चयन प्रक्रिया से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।


करबिगहिया स्थित बंद पड़े थर्मल पावर प्लांट की लगभग 3 एकड़ जमीन पर इस आधुनिक ऊर्जा संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा। यह देश का पहला तथा दुनिया का चौथा समर्पित ऊर्जा संग्रहालय होगा। इसका उद्देश्य ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े इतिहास, विरासत संरक्षण, शैक्षणिक शोध और पर्यटन को बढ़ावा देना है।


बैठक में बिहार संग्रहालय के अपर निदेशक अशोक कुमार सिन्हा, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के मुख्य अभियंता (सिविल), कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार तथा परियोजना के लिए गठित विशेष समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता