ब्रेकिंग
Bihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar weather: बिहार में 5 दिन बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनीबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar weather: बिहार में 5 दिन बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनीबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तार

पटना में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर, 9 टीमों के साथ शुरू हुआ महाअभियान; अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन

Patna News: पटना में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू हो गया है। 30 मई तक चलने वाले इस महाअभियान में 9 टीमों द्वारा कई इलाकों से अवैध कब्जे और दुकानें हटाई जाएंगी।

Patna News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर अभियान शुरू होने जा रहा है। शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने व्यापक एक्शन प्लान तैयार किया है।


आज से 30 मई तक पटना के विभिन्न इलाकों में सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए नूतन राजधानी, पाटलिपुत्र, कंकड़बाग, बांकीपुर, पटना सिटी और दानापुर जैसे प्रमुख और व्यस्त क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है। इन इलाकों में सड़क किनारे बनी अवैध दुकानें, ठेले और कच्चे-पक्के निर्माण पूरी तरह हटाए जाएंगे।


इस महाअभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने 9 विशेष टीमों का गठन किया है। ये टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर अवैध कब्जों को हटाने का काम करेंगी। अभियान की निगरानी के लिए रोजाना समीक्षा बैठक भी होगी ताकि कार्रवाई पारदर्शी और प्रभावी तरीके से हो सके।


अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, ढिलाई या पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अभियान में बाधा डालने वालों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया है कि जिन स्थानों से अतिक्रमण हटाया जाएगा, वहां यदि दोबारा कब्जा किया गया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी। इससे पहले 30 अप्रैल को भी प्रशासन ने विधायक आवास के पीछे लगभग 100 से 150 अवैध दुकानों और निर्माणों को हटाया था। अब उसी तर्ज पर शहर के अन्य हिस्सों को भी अतिक्रमण मुक्त बनाने की तैयारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता