ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरल

पटना : डीजल और पेट्रोल के डिपो में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

PATNA : राजधानी पटना में एक डीजल और पेट्रोल के डिपो में भीषण आग लग गई। घटना बेऊर थाने के विशुनपुर पकड़ी 70 फुट के पास 35 फुट रोड में नेहा कॉम्पलेक्स अपार्टमेंट के पीछे की है। सोमवा

पटना : डीजल और पेट्रोल के डिपो में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में एक डीजल और पेट्रोल के डिपो में भीषण आग लग गई। घटना बेऊर थाने के विशुनपुर पकड़ी 70 फुट के पास 35 फुट रोड में नेहा कॉम्पलेक्स अपार्टमेंट के पीछे की है। सोमवार की रात आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज़ थी कि अपार्टमेंट की खिड़कियां तक जलकर राख हो गई। आग को बुझाने में दो घंटे लग गए। 




फिलहाल इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि डिपो के अंदर आग कैसे लगी। फायरब्रिगेड को इसकी जांच का ज़िम्मा दिया गया है। दरअसल, डिपो कर्कट से बना हुआ था। जैसे ही वहां आग लगी लोग इधर उधर भागने लगे। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि डीपो वैध है या नहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में कई डीपो है, जिसकी जांच होनी चाहिए। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ आग लगने के बाद स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश करने लगे। उन्होंने खिड़की से ही आग पर पाइप और बाल्टी से पानी गिराना शुरू कर दिया, लेकिन आग की लपटें काफी तेज़ हो चुकी थी। इसके बाद लोगों ने फ्लैटों की खिड़की में लगी आग को अंदर आने से रोकने के लिए पानी की बौछार की। हालांकि तब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गयीं और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

टैग्स