ब्रेकिंग
रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन

पटना: कॉलेज के पीछे नरकंकाल बरामद, 10 दिनों से लापता युवक का कंकाल होने की आशंका

PATNA : राजधानी पटना के बिहटा में एक कॉलेज के पीछे नरकंकाल बरामद हुआ है. इसकी सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. नरकंकाल को देखने के लिए लोगों का भीड़ इकट्ठा हो गया. फिर स्

पटना: कॉलेज के पीछे नरकंकाल बरामद, 10 दिनों से लापता युवक का कंकाल होने की आशंका
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के बिहटा में एक कॉलेज के पीछे नरकंकाल बरामद हुआ है. इसकी सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. नरकंकाल को देखने के लिए लोगों का भीड़ इकट्ठा हो गया. फिर स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. बिहटा थाने की पुलिस दलबल के साथ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और नरकंकाल को सुरक्षित थाना ले आई.


जानकारी के मुताबिक, बुधवार को लोगों ने बिहटा थाने के डीजे कॉलेज के पीछे एक खेत में लोगों ने एक युवक का नरकंकाल देखा. जिसके बाद इसकी खबर आग की तरफ इलाके में फैल गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिहटा थाने को दी. बिहटा थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि जो नरकंकाल मिला है, वह काफी पुराना है. डीएनए जांच के बाद मामला स्पष्ट होगा.


बताया जा रहा है कि नौबतपुर में पिछले 10 दिनों से पलटु छतनी गांव का निवासी दिनेश कुमार उर्फ सोनू लापता है. सूचना मिलते ही सोनू के परिवारवाले बिहटा पहुंचे और नरकंकाल को पहचानने का दावा किया. पुलिस का दावा है कि जब तक नरकंकाल का डीएनए टेस्ट नहीं होता, तब तक इस मामले में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है. 

टैग्स