ब्रेकिंग
कौन हैं IAS अधिकारी वर्षा सिंह?... जो पूरी रात खटिया पर बैठकर कराती रहीं बांध की मरम्मत, Video वायरल✦Train Cancelled: बिहार-झारखंड के रेल यात्रियों पर बड़ा असर! अक्टूबर से दिसंबर तक कई दिन नहीं चलेगी MEMU ✦भोज खाने निकले युवक को बुलाकर मारी गोली, बदमाशों ने बैक-टू-बैक दाग दी तीन गोलियां✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार विवाद की पूरी कहानी: 2015 से 2026 तक ऐसे बढ़ती गई JDU के दो नेताओं की अदावत, अब ललन सिंह के हाथ में सुलझाने की जिम्मेदारी✦कम कमाई से परेशान फर्नीचर कारीगर बना बाइक चोर... दोस्त के साथ मिलकर शुरू किया चोरी का धंधा, 2 गिरफ्तार✦कौन हैं IAS अधिकारी वर्षा सिंह?... जो पूरी रात खटिया पर बैठकर कराती रहीं बांध की मरम्मत, Video वायरल✦Train Cancelled: बिहार-झारखंड के रेल यात्रियों पर बड़ा असर! अक्टूबर से दिसंबर तक कई दिन नहीं चलेगी MEMU ✦भोज खाने निकले युवक को बुलाकर मारी गोली, बदमाशों ने बैक-टू-बैक दाग दी तीन गोलियां✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार विवाद की पूरी कहानी: 2015 से 2026 तक ऐसे बढ़ती गई JDU के दो नेताओं की अदावत, अब ललन सिंह के हाथ में सुलझाने की जिम्मेदारी✦कम कमाई से परेशान फर्नीचर कारीगर बना बाइक चोर... दोस्त के साथ मिलकर शुरू किया चोरी का धंधा, 2 गिरफ्तार

पटना: अवैध बालू खनन के दौरान अरार धसने से कई मजदूर दबे, 1 की मौत

PATNA : खबर राजधानी पटना से सटे बिहटा की है, जहां अवैध बालू खनन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल पटना-भोजपुर सीमा पर बिहटा के सुरौंधा के समीप सोन नदी में स्थित अरार धंसने से

पटना: अवैध बालू खनन के दौरान अरार धसने से कई मजदूर दबे, 1 की मौत
First Bihar
2 मिनट

PATNA : खबर राजधानी पटना से सटे बिहटा की है, जहां अवैध बालू खनन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल पटना-भोजपुर सीमा पर बिहटा के सुरौंधा के समीप सोन नदी में स्थित अरार धंसने से कई मजदूर दब गए। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गया। जैसे-तैसे 6 लोगों को वहां से बाहर निकाला गया। हालांकि इस दौरान एक की मौत भी हो गई। सभी घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। 



वहीं, दूसरी तरफ घटनास्थल पर माहौल ऐसा हो गया है कि वहां आने-जाने का अब कोई साधन नहीं बचा है। लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़, बिहटा, मनेर छपरा आदि के कुछ मजदूर नाव लेकर बालू खनन के लिए निकले थे। अचानक सुरौंधा के पास बालू लोड करने के दौरान अरार धंस गया। इसी बीच कई मजदूर उसमें दब गए। 



मौके पर मौजूद लोगों की मदद से किसी तरह छह मजदूरों को बाहर निकाला गया। हालांकि मनेर के धजवा टोला के रहने वाले स्व शिवपूजन राय के बेटे रामकुमार ने दम तोड़ दिया। बाकी घायलों को पास के ही एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।  


टैग्स