ब्रेकिंग
बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

पटना एयरपोर्ट का पुराना टर्मिनल आज रात से बंद, 3 जून से नए टर्मिनल की शुरुआत

पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का संचालन 3 जून 2025 की सुबह से शुरू हो रहा है। इसके साथ ही, वर्षों से सेवाएं दे रहा पुराना टर्मिनल भवन 2 जून की मध्यरात्रि से बंद कर दिया जाएगा।

bihar
लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में हवाई यात्रा के एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर निर्मित नई और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस टर्मिनल बिल्डिंग का संचालन कल 3 जून की सुबह से औपचारिक रूप से प्रारंभ किया जा रहा है। इसके साथ ही वर्षों से सेवाएं दे रहा पुराना टर्मिनल भवन आज मध्यरात्रि से पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।


राजधानी पटना में स्थित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का संचालन कल सुबह 3 जून से प्रारंभ किया जा रहा है। इसके साथ ही, पुराना टर्मिनल भवन आज मध्यरात्रि से बंद कर दिया जाएगा। नए टर्मिनल भवन के सुचारु संचालन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आज हवाई अड्डे की व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं समीक्षा बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव (कैबिनेट) डॉ. एस. सिद्धार्थ के नेतृत्व में की गई। इस अवसर पर पटना प्रमंडल आयुक्त, जिला पदाधिकारी, पटना एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पटना भी उपस्थित रहे।


डॉ. एस. सिद्धार्थ ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि नए टर्मिनल भवन के संचालन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे सभी की यात्रा अनुभव और बेहतर हो सके। नया टर्मिनल भवन न सिर्फ अपनी भव्यता और आधुनिक सुविधाओं के लिए चर्चा में है, बल्कि यह यात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इसमें उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, स्मार्ट चेक-इन काउंटर, तेज़ बैगेज हैंडलिंग सिस्टम, वेटिंग लाउंज, फूड कोर्ट और पर्यावरण अनुकूल निर्माण तकनीकों का समावेश किया गया है।

टैग्स