ब्रेकिंग
Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट डायरेक्टर को ईमेल से मिली बम की धमकी, BTAC बैठक के बाद अलर्ट जारी

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर को एक संदिग्ध ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिससे हड़कंप मच गया। BTAC की आपात बैठक में इसे गैर-विशिष्ट घोषित किया गया, लेकिन एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Patna Airport
पटना एयरपोर्ट
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Patna Airport: राजधानी पटना के एयरपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शुक्रवार रात हड़कंप मच गया, जब दिनांक 11 जुलाई 2025 को रात 21:09 बजे एयरपोर्ट डायरेक्टर के ईमेल आईडी पर pk_nawas@outlook.com से एक संदिग्ध बम धमकी वाला मेल प्राप्त हुआ। यह मेल रात 21:50 बजे अधिकारियों की नजर में आया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत सतर्क कर दिया गया।


घटना की गंभीरता को देखते हुए बम धमकी मूल्यांकन समिति (BTAC) की आपातकालीन बैठक उसी रात 22:05 बजे पटना हवाई अड्डे के प्रशासनिक भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में बुलाई गई। बैठक में संबंधित एजेंसियों, CISF, एयरपोर्ट प्रबंधन और खुफिया विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। समिति द्वारा मेल की विस्तृत जांच के बाद रात 11:00 बजे इसे "गैर-विशिष्ट" (Non-Specific) धमकी करार दिया गया, यानी यह धमकी स्पष्ट, सटीक और विश्वसनीय नहीं मानी गई।


इसके बावजूद, एहतियात के तौर पर हवाई अड्डे के परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी प्रवेश बिंदुओं पर निगरानी बढ़ा दी गई है, अतिरिक्त बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की तैनाती की गई है।


एयरपोर्ट प्रशासन ने सभी संबंधित हितधारकों को आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने तथा सतर्क रहने की सूचना जारी की है। फिलहाल इस मेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर सेल और खुफिया एजेंसियों द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।

रिपोर्ट- प्रेम राज