ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,

GOOD NEWS : पटना AIIMS में पहली प्लाज्मा थेरेपी के परिणाम पॉजिटिव, 9 और का इलाज शुरू

PATNA : कोरोना को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है. बिहार में पहली बार किसी मरीज का इलाज प्लाज्मा थेरेपी से किया गया और उसका परिणाम पॉजिटिव आया है. पटना एम्स में भर्ती मुजफ्फरपुर के कोरोना संक्रमित डॉ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है. बिहार में पहली बार किसी मरीज का इलाज प्लाज्मा थेरेपी से किया गया और उसका परिणाम पॉजिटिव आया है. पटना एम्स में भर्ती मुजफ्फरपुर के कोरोना संक्रमित डॉक्टर को प्लाज्मा चढ़ाए जाने के  पॉजिटिव परिणाम मिलने के बाद संस्थान में अब बीते पांच दिनों  से 9 और संक्रमितों का प्लाजमा थेरेपी से इलाज चल रहा है. 

जिसके बाद अब संस्थान में वर्तमान में कोरोना संक्रमित 15 गंभीर मरीज आईसीयू मेें वेंटिलेटर पर हैं. इनमें से कई मरीजों की स्थिति नाजुक होने के बाद एम्स ने आइसीएमआर से प्लाज्मा थेरेपी के लिए अनुमति मांगी थी. 

आइसीएमआर की अनुमति मिलने के बाद एम्स प्रशासन ने 10 मरीजों में प्लाजमा ट्रांसफ्यूजन की प्रक्रिया पूरी की. गाइडलाइन के अनुसार पहली डोज के रुप में मरीजों को 200 एमएल प्लाज्मा दिया गया. दूसरी डोज में 24 घंटे बाद दोबारा 200 एमएल प्लाज्मा चढ़ाया जाएगा. पटना एम्स ने प्लाज्मा थेरेपी की सारी तैयारी पूरी कर ली है. हालांकि एम्स को इस थेरेपी से इलाज के लिए फिलहाल अभी भी डोनर की तालाश है.