ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पति-पत्नी के विवाद को लेकर युवा डॉक्टर ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

SHEKHPURA: लोगों की समस्या को दूर करने के लिए डॉक्टर दिन रात तत्पर रहते हैं। लेकिन शेखपुरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां आंख की एक युवा डॉक्टर ने खुद अपनी जीवन लीला समाप्त कर

पति-पत्नी के विवाद को लेकर युवा डॉक्टर ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

SHEKHPURA: लोगों की समस्या को दूर करने के लिए डॉक्टर दिन रात तत्पर रहते हैं। लेकिन शेखपुरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां आंख की एक युवा डॉक्टर ने खुद अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। रविवार की आधी रात को डॉ बरखा सोलंकी की संदिग्‍ध परिस्थिति में मौत हो गई, जिसका कारण आत्महत्या बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उन्‍होंने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है। उन्होंने यह कदम पति-पत्नी के बीच विवाद को लेकर उठाया है। उनके पति प्रशांत कुमार भी हड्डी के प्रसिद्ध डॉक्टर हैं। बरखा के पिता डॉ मृगेंद्र सिंह शेखपुरा जिले के मशहूर सिविल हैं।


आइएमए के शेखपुरा जिला के अध्यक्ष डॉ मृगेंद्र प्रसाद सिंह हैं और रोटरी क्लब में भी ये काफी एक्टिव रहते हैं। उनकी सामाजिक सहभागिता रहती है और लगातार शिविर लगाकर ये लोगों का इलाज करते हैं। पिछले रविवार को ये दिनभर इनकी ओर से टाउन हॉल में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें कई लोगों ने हिस्सा भी लिया। 


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ बरखा ने अपने घर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है। बताया गया कि पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा था। इसके कारण डॉ बरखा काफी परेशान चल रही थी। अंत में उन्होंने रविवार की रात फांसी लगा ली। उनके मौत की खबर तेज़ी से फैलने लगी है। 


उनकी मौत की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने लगी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। कई लोग क्लिनिक पहुंचकर शोक व्यक्त कर रहे हैं। आपको बता दें कि बरखा लगातार समाज के लिए काम कर रही थी। कई बार उन्होंने निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया, जिसमें कई लोगों ने अपना इलाज कराया था। 

टैग्स