ब्रेकिंग
छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जुटेंगे बॉलीवुड-भोजपुरी सितारे, 4 लाख मेहमानों के लिए भोज, 6 हेलीपैड तैयार✦पटना में चोरों का कारनामा: छठ घाट पर अर्घ्य देने गया था पूरा परिवार, उधर घर में हो गई 2 करोड़ के सोने की चोरी, चांदी के गहनों को नहीं लगाया हाथ ✦बैंड-बाजे और नोटों की बारिश के बीच पुष्कर मेले में पहुंचा ‘बादल’, 100 बॉडीगार्ड के साथ घोड़े की हुई शाही एंट्री✦समस्तीपुर के घाट पर नाव से पहुंचे युवक ने छठव्रतियों पर पिस्टल ताना, गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाया, वीडियो वायरल ✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जुटेंगे बॉलीवुड-भोजपुरी सितारे, 4 लाख मेहमानों के लिए भोज, 6 हेलीपैड तैयार✦पटना में चोरों का कारनामा: छठ घाट पर अर्घ्य देने गया था पूरा परिवार, उधर घर में हो गई 2 करोड़ के सोने की चोरी, चांदी के गहनों को नहीं लगाया हाथ ✦बैंड-बाजे और नोटों की बारिश के बीच पुष्कर मेले में पहुंचा ‘बादल’, 100 बॉडीगार्ड के साथ घोड़े की हुई शाही एंट्री✦समस्तीपुर के घाट पर नाव से पहुंचे युवक ने छठव्रतियों पर पिस्टल ताना, गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाया, वीडियो वायरल

पश्चिम चंपारण में महिला की बेरहमी से हत्या की आशंका, खेत के बांध पर मिला अधजला अर्धनग्न शव

पश्चिम चंपारण के लौरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में खेत के बांध पर एक अज्ञात महिला का अधजला और अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका है कि हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए शव जलाने की कोशिश की गई। पुलिस मृतका की पहचान और मामले की जांच में..

बिहार न्यूज
पहचान करने में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

WEST CHAMPARAN: पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। कटैया पंचायत के वार्ड संख्या-6 स्थित फुलवरिया गांव के सरेह में खेत के बांध पर एक अज्ञात महिला का अधजला और अर्धनग्न शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शव की हालत देखकर ग्रामीणों ने महिला की हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए उसे जलाए जाने की आशंका जताई है। हालांकि, हत्या और शव जलाने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।


जानकारी के अनुसार, सोमवार को ग्रामीण खेत की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत के बांध पर पड़े एक संदिग्ध शव पर पड़ी। पास जाकर देखने पर पता चला कि शव एक महिला का है। महिला का शरीर बुरी तरह जला हुआ था और वह अर्धनग्न अवस्था में पड़ी थी। घटना की खबर गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। देखते ही देखते इलाके में सनसनी फैल गई।


शव की स्थिति कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों के बीच आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं दूसरी जगह करने के बाद अपराधियों ने शव को सुनसान सरेह में लाकर फेंका और साक्ष्य मिटाने के लिए उसे जलाने की कोशिश की। हालांकि, वारदात कहां और कैसे हुई, यह जांच का विषय है।


फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही लौरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।


महिला का शव किस परिस्थिति में खेत के बांध तक पहुंचा और इसके पीछे किसका हाथ है, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। फुलवरिया गांव के सरेह में मिले इस शव ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। फिलहाल पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।