ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

बिहार में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार कारोबारी को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

Bihar Road Accident: पश्चिम चंपारण के बलथर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नौशाद अली उर्फ महतो के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस..

बिहार में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार कारोबारी को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Road Accident: पश्चिम चंपारण जिले के बलथर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक साइकिल सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा सोनरा टोला हाईवे पुल सैनिक रोड पर हुआ, जहां कार की जोरदार टक्कर लगने से साइकिल सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


मृतक की पहचान सिकटा थाना क्षेत्र के भवानीपुर बिचला टोला वार्ड संख्या-2 निवासी मरहूम शेख नासिर के 48 वर्षीय पुत्र नौशाद अली उर्फ महतो के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार नौशाद अली अनाज खरीदने के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सोनरा टोला हाईवे पुल के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त कार को रोक लिया और चालक समेत एक अन्य सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर बलथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को भी जब्त कर लिया है।


सोमवार सुबह करीब 10 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक नौशाद अली अनाज की खरीद-बिक्री का कारोबार कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री हैं। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।


पुलिस ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में विधिसम्मत आगे की कार्रवाई की जा रही है।