ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

वाह रे शराबबंदी ! नशे में धुत होकर ड्यूटी कर रहा था बुकिंग क्लर्क,लोगों को नहीं मिली टिकट

BAGHA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य में कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। लेकिन, इसके बाबजूद आए दिन इस कानून के उ

वाह रे शराबबंदी ! नशे में धुत होकर ड्यूटी कर रहा था बुकिंग क्लर्क,लोगों को नहीं मिली टिकट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BAGHA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य में कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। लेकिन, इसके बाबजूद आए दिन इस कानून के उलंघन का मामला निकल कर सामने आता रहता है। अब बगहा से एक ऐसी ही खबर सामने आ रही है। जो इस कानून की पोल खोल रही है। 


दरअसल, बगहा के हरिनगर रेलवे स्टेशन पर लोगों ने जमकर हंगामा किया है। इसकी वजह को यात्री नहीं बल्कि वहां का बुकिंग क्लर्क बताया जा रहा है। जो शराब के नशे में धुत अर्धनग्न अवस्था में बुकिंग हाउस में सोया हुआ था। जिससे यात्रियों को काफी परेशनी हुई और कई लोगों को बिना टिकट के ही अपना सफर तय करना पड़ा। अब इस पुरे घटना का सोशल वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


इस वायरल वीडियो में यह नजर आ रहा है कि, हरिनगर रेलवे स्टेशन पर एक टिकट बुकिंग क्लर्क का नशे में धुत्त होकर ड्यूटी कर रहा है। यह न तो सही तरीके से किसी टिकट काट रहा और न ही अपनी जगह पर ठीक तरीके से बैठ ही पा रहा है।  जिसके कारण यात्री बिना टिकट यात्रा करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि हरिनगर रेलवे स्टेशन पर कार्यरत टिकट बुकिंग क्लर्क रौशन सिंह नशे की हालत में अर्धनग्न अवस्था में ड्यूटी कर रहा था। यात्रियों के शोर मचाने के बाद भी बुकिंग क्लर्क ठीक ढंग से काम पर नहीं कर पा रहा है। फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो के सटीकता की पुष्टि नहीं करता है। 


इधर, जब बुकिंग क्लर्क वापस नहीं लौटा तो वहां मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया जो की वायरल हो गया। इस रेलवे स्टेशन पर सुबह ही  टिकट बुकिंग काउन्टर पर सैकड़ों यात्री गोरखपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का टिकट लेने के लिए कतार में खड़े रहे, लेकिन ड्यूटी पर उपस्थित बुकिंग क्लर्क रौशन सिंह नशे में धुत्त होकर सोता रहा। इस लापरवाही के कारण घंटों यात्री परेशान रहे। अब यात्रियों ने रेल प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता